बाघिन ने किया चरवाहे पर हमला, भैंसों की वफादारी से बची जान

भोपाल

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र अंतर्गत बघडो बीट में 12 अगस्त को मवेशियों को तलाशने गए एक चरवाहे पर बाघिन ने हमला कर दिया। चरवाहे की मदद के लिए की गई पुकार पर भैंसें तत्काल उसके पास पहुंचीं और बाघिन पर हमलावर हो गईं। भैंसों के झुंड से घबरा कर बाघिन चरवाहे को छोड़ कर भाग गई। भैंसों की तत्परता और वफादारी से चरवाहे की जान बच गई। हमले में चरवाहे के हाथ में चोट आई है और उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य है।

जानकारी मिलते ही वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। वन अमले द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में वन अमले को सक्रिय किया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक श्री अनुपम सहाय ने बताया के ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आसपास के ग्रामीणों एवं चरवाहों से जंगल में अकेले नहीं जाने तथा मवेशी चराते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

ग्राम बघडो निवासी 36 वर्षीय रामनरेश सिंह अपने मवेशियों को तलाशते हुए अनजाने में बफर जोन की सीमा पार कर कोर क्षेत्र में पहुंच गए थे। इसी दौरान उनका सामना एक बाघिन और उसके शावक से हो गया। शावक को ख़तरे में समझ बाघिन ने अचानक श्री सिंह पर हमला कर दिया। हमला होते ही रामनरेश सिंह ने मदद के लिए आवाज लगाई। उनकी आवाज पहचान कर भैंसें तत्काल बाघिन की ओर दौड़ पड़ीं। भैंसों के झुंड के आक्रामक रुख को देखकर बाघिन अपने शावक के लेक भाग गई। बाद में पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल श्री सिंह को शासकीय अस्पताल मानपुर पहुंचाया। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। पीड़ित को तात्कालिक सहायता के रूप में 3 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की गई।

 

Related Posts

पीएम मोदी के आगमन को लेकर अलर्ट प्रशासन, डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव ने तैयारियों का लिया जायजा

पटना वैशाली के राजापाकर प्रखंड के जाफरपट्टी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 21 नवम्बर को आगमन को देखते हुए राज्य सरकार के स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई है।…

19 नवंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा बीजेपी का अभियान, छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर रहेगा जोर

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी की मतदाता सूची में एक करोड़ 27 लाख हिंदू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581