रूस का अनोखा नियम! बिना इस खास फीचर के नहीं बिक सकते ब्रा और अंडरवियर

मॉस्को 

हर देश के अपने अपने नियम हैं और इन नियमों में कुछ ऐसे आइटम्स की लिस्ट भी होती है, जो वहां बैन होती है. जैसे सिंगापुर में च्युइंग गम, कनाडा में बेबी वॉकर. वैसे ही रूस में कुछ खास तरह के अंडरगार्मेंट्स पर बैन लगा हुआ है. ये सुनने में भले ही अजीब है, लेकिन रूस में हेल्थ कारणों की वजह से कुछ तरह के अंडरगार्मेंट्स पर बैन लगाया हुआ है. अब सवाल है कि आखिर किस तरह के अंडरगार्मेंट्स पर रोक लगी है और उसके पीछे की वजह क्या है…

दरअसल, रूस, बेलारूस और कजाकिस्तान ने साल 2013 में कुछ खास तरह के अंडरवियर पर रोक लगाई थी. शुरुआत में कहा गया था कि इन देशों में लैसी अंडरगार्मेंट्स पर रोक लगा दी गई है यानी बारीक, जालीदार और डिजाइन वाले कपड़े से बने अंडरवियर. लेकिन, बाद में यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन ने यह स्पष्ट कर दिया था कि लेस या सिंथेटिक अंडरवियर पर सीधा प्रतिबंध नहीं है. बैन उन अंडरवियर्स पर हैं, जो हाइग्रोस्कोपिसिटी का मानक पूरा नहीं करते हैं। 

हाइग्रोस्कोपिसिटी है क्या?

इसका मतलब है कौनसा कपड़ा कितनी नमी सोख पाता है. सरकार ने मानक तय किए हैं कि जिन अंडरगार्मेंट्स में हाइग्रोस्कोपिसिटी के 6 फीसदी मानक पूरे नहीं होंगे, उन्हें नहीं बेचा जा सकता है. आम भाषा में समझें तो अगर किसी अंडरगार्मेंट में नमी सोखने की क्षमता 6 फीसदी से कम है, तो उन्हें नहीं बेचा जा सकता है। 

अगर उदाहरण से समझें तो मान लीजिए दो अंडरवियर हैं. पहला पीस 100 फीसदी नायलॉन का है. ये पसीना बिल्कुल नहीं सोख पाएगा और नमी त्वचा पर ही बनी रहेगी. इससे चिपचिपाहट, जलन या बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ सकता है. वहीं, अगर किसी पीस में कॉटन की लाइनिंग है या ऐसा फैब्रिक है जो पसीना सोख लेता है. इससे त्वचा सूखी रहती है और पहनने में आराम मिलता है. ऐसे में जो पसीना सोखने वाला पीस है, उसे बेचने की अनुमति है।  

नियम के अनुसार, जो अंडरवियर कम से कम 6 फीसदी नमी सोख पाएगी, वो ही बेचे जा सकेंगे. यानी अगर किसी कपड़े पर लैब टेस्ट किया जाए और वह अपनी क्षमता के हिसाब से कम से कम 6% नमी सोख ले, तभी वह इस नियम पर खरा माना जाएगा। 

किस तरह के अंडरवियर बेचे जा सकते हैं?
ऐसे में यहां 100 फीसदी कॉटन वाले अंडरवियर और ब्रा और कॉटन प्लस सिंथेटिक (कॉटन-पॉलिएस्टर, कॉटन-नायलॉन) से बने अंडरवियर बेचे जा सकते हैं. लेस वाली ब्रा और पैंटी भी बिक सकती हैं, अगर उनमें ऐसी डिजाइन या कॉटन लाइनिंग (गसेट) हो और वे नमी सोखने (हाइग्रोस्कोपिसिटी) के तय मानक को पूरा करें। 

Related Posts

अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत पर ओबामा का बयान, बोले- देश को बांटने नहीं, जोड़ने का वक्त

न्यूयॉर्क अमेरिका के मध्यावधि चुनाव का नतीजा आया तो देश फिर बहस में उलझ गया है। डोनाल्ड ट्रंप की राजनीति अब किस ओर जाएगी, और अमेरिका खुद किस रास्ते पर…

बलोचिस्तान में बढ़ा तनाव, महिला ‘कुरबान यूनिट’ ने पाकिस्तानी आर्मी कैंप को बनाया निशाना

बलोचिस्तान बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट यानी BLF ने हाल ही में एक बड़ा दावा किया है. संगठन का कहना है कि उसकी पूरी तरह महिलाओं वाली लड़ाकू यूनिट करिमा आर्म्ड असॉल्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581