Chandigarh Weather: तेज बारिश से बदला मौसम, अगले पांच दिन बारिश-गरज के आसार

चंडीगढ़.

ट्राईसिटी में शुक्रवार सुबह झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई जगह जलभराव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। प्रमुख सड़कों और चौराहों पर पानी जमा होने के कारण यातायात प्रभावित रहा।

ट्रैफिक लाइट्स पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को जाम में फंसकर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सुबह के समय हुई तेज बारिश के दौरान कई सड़कों पर पानी भर गया। इससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। पानी में फंसने के कारण कई टू-व्हीलर बंद हो गए। कुछ स्थानों पर कारें भी पानी के बीच फंसती नजर आईं।

जलभराव के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से गुजरना पड़ा, जिससे यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा। कार्यालय और अन्य जरूरी काम के लिए निकले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 19 अगस्त तक बारिश की संभावना बनी हुई है और इसके मद्देनजर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में शहरवासियों को जलभराव वाले रास्तों पर सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी है।

जून से अब तक 416.6 मिमी वर्षा 
वहीं, इस वर्ष मानसून के दौरान शहर में बारिश का आंकड़ा अभी सामान्य से कम चल रहा है। एक जून से लेकर अब तक चंडीगढ़ में कुल 416.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। यह आंकड़ा इस अवधि के सामान्य वर्षा कोटे से करीब 26.3 प्रतिशत कम है। लगातार बारिश के बावजूद सामान्य कोटे की भरपाई नहीं हो पाई है। आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से वर्षा की कमी कुछ हद तक दूर होने की उम्मीद है।

Related Posts

MP में बदलेंगी अचल संपत्तियों की सरकारी दरें, 31 मार्च तक नई गाइडलाइन लागू करने की तैयारी

 भोपाल  प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए अचल संपत्तियों की कलेक्टर गाइडलाइन में यदि वृद्धि या कमी प्रस्तावित की जाती है, तो इसका ठोस औचित्य बताना होगा। नई गाइडलाइन…

मध्यप्रदेश को मिलेगी नई सौगात, कल लोकार्पित होगी सीप-अंबर परियोजना

भैरूंदा के 76 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा 536.23 करोड़ रुपये की परियोजना से 30,091 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई 41.44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581