Post Office Offer: तिरंगा, गंगाजल और राखी के स्पेशल लिफाफे बेहद कम कीमत में, जानें पूरी लिस्ट

छपरा
 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए डाक विभाग ने भी व्यापक तैयारी की है। सारण डाक प्रमंडल अपने विस्तृत डाक नेटवर्क के माध्यम से जिले के लोगों तक तिरंगा पहुंचाने की व्यवस्था में जुट गया है।

प्रधान डाकघर छपरा के वरिष्ठ डाक अधीक्षक रासबिहारी राम ने बताया कि सारण डाक प्रमंडल में करीब 400 उप डाकघर और शाखा डाकघर हैं, जिससे जिले के दूर-दराज इलाकों तक विभाग की पहुंच बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत डाक विभाग की वेबसाइट से तिरंगे का ऑर्डर किया जा सकता है। ऑर्डर मिलने के दिन ही तिरंगा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 25 रुपये का शुल्क निर्धारित है और ग्राहकों से कोई अतिरिक्त डिलीवरी शुल्क नहीं लिया जाएगा।

डाक विभाग की ओर से गंगोत्री से लाए गए पवित्र गंगाजल की 250 एमएल बोतल भी प्रधान डाकघर में 30 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, रक्षाबंधन को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है।

सीनियर पोस्टमास्टर उषा कुमारी ने बताया कि वाटरप्रूफ कलर प्रिंटेड लिफाफे पांच रुपये प्रति की दर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मौके पर डाक सहायक मुकेश कुमार सिंह, स्टेनोग्राफर अखिलेश शर्मा और सतेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Related Posts

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

रायपुर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।…

कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी

अम्बिकापुर  स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न केवल लखपति दीदी बन रही हैं बल्कि अपनी आजीविका के नए साधन भी विकसित कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581