फिरोजपुर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

फिरोजपुर
 पंजाब में इन दिनों बम की धमकियों का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब फिरोजपुर जिला न्यायालय को धमकी भरा कॉल आया है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर को खाली करवाया दिया है और डॉग स्क्वाड टीम के साथ जांच में जुटी गई है। कोर्ट के कामकाज भी दोपहर एक बजे तक बंद कर दिया गया है। 

चंडीगढ़ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
बीते मंगलवार चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिन स्कूलों को धमकी भरा फोन आया था। उनमें कॉर्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-9बी, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर-26, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-26, सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर-45बी शामिल थे। हालांकि, सघन जांच पड़ताल के बाद पुलिस को कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। 

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां परिसर में विस्फोटक सामग्री की तलाश कर रही हैं। एहतियात के तौर पर दोपहर एक बजे तक कोर्ट का कामकाज बंद रखने का फैसला लिया गया है। वकीलों के मुताबिक, कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने की यह तीसरी धमकी है। इससे पहले भी दो बार इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे परिसर की गहन जांच में जुटी है। 

पंजाब यूनिवर्सिटी को धमकी
इससे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को पिछले शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया था।  धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टूडेंट सेंटर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस को कोई भी विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ में विकास को नई रफ्तार, डिप्टी सीएम अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों की रखी नींव और किया लोकार्पण

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज बेमेतरा जिले के मारो नगर…

500 गुना से अधिक अनुपातहीन संपत्ति का मामला, SDO संजीव शर्मा निलंबित, पदोन्नति पर लगा विराम

भोपाल आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त पुलिस की जांच के दायरे में आए वन विभाग के एसडीओ संजीव कुमार शर्मा को राज्य शासन ने बुधवार को निलंबित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581