28 PPS अधिकारियों की IPS में पदोन्नति, जल्द होगी तैनाती, कई अफसर रिटायर होंगे

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में जल्द बड़े फेरबदल देखने को मिलेंगे। पीपीएस संवर्ग से आईपीएस संवर्ग में पदोन्नति पाने वाले 28 अधिकारी उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की प्रतीक्षा में है। एक जुलाई को 28 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति प्रदान किए जाने का आदेश जारी हुआ था। वहीं इस माह के अंत में डीजी फायर सर्विस मुथा अशोक जैन और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात एडीजी रवि जोसेफ लोक्कू समेत 10 आईपीएस अधिकारियों को सेवाकाल पूरा होगा। यूपी पुलिस विभाग में कांवड़ यात्रा के समापन के बाद बड़े स्तर पर फेरबदल की चर्चा है।

पुलिस विभाग में डीजी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र से लेकर कई जिलों की कमान बदले जाने की संभावना है। इस माह डीजी मुथा अशोक जैन का कार्यकाल पूरा होने के बाद वरिष्ठता क्रम के आधार पर एडीजी अशोक कुमार सिंह को डीजी के पद पर प्रोन्नति मिलेगी। सूत्रों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों के उपरांत पुलिस अधिकारियों के तबादले होंगे, इनमें पीपीएस संवर्ग के अधिकारियों के नाम भी शामिल होंगे। इसको लेकर पुलिस विभाग में तैयारी शुरू कर दी गई है।

इनका पूरा होगा कार्यकाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों कई जिलों में हुए महिला अपराधों को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया था। आईजीआरएस में पिछड़े जिलों के अधिकारियों की कार्यशैली पर असंतोष जताया था। पुलिस विभाग में नई तैनातियों को लेकर नामों पर विचार शुरू हो गया है। पीपीएस संवर्ग से पदोन्नति पाकर आईपीएस अधिकारी बनने वालों के फील्ड के अनुभवों और अन्य उपलब्धियों को देखा जा रहा है। इस माह सेवाकाल पूरा करने वाले आईपीएस अधिकारियों में आईजी सीआईडी अखिलेश कुमार निगम के अलावा डीआईजी शहाब रशीद खान, आलोक प्रियदर्शी व सुनीता सिंह के अलावा एसपी अरविंद कुमार मिश्रा, हरि गोविंद व राम नारायण सिंह के नाम शामिल हैं।

 

Related Posts

महिला सशक्तिकरण के साथ हरित ऊर्जा को बढ़ावा, बिहान की दीदियां गांवों में जगा रहीं सौर क्रांति

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सोलर दीदियों ने प्रशिक्षण और समूह के सहयोग से सौर ऊर्जा के तकनीकी…

बीजापुर प्रशासन सख्त, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर चार पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई; 66 को चेतावनी

बीजापुर  जिले में हड़ताल में शामिल पटवारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यालय कलेक्टर की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581