39 की उम्र में मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, शादी के सवाल पर कही बड़ी बात

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप हीरोइन आम्रपाली दुबे 39 साल की हैं. उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. लेकिन वो मां बनना चाहती हैं. रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में आम्रपाली ने अपनी इस विश का खुलासा किया है. मां बनने को लेकर वो देवी से मन्नत भी मांग चुकी हैं. अब बस फैमिली से बात करने की देरी है.

आम्रपाली की पूरी होगी मन्नत
रियलिटी शो में आम्रपाली ने इस फैसले को लेकर घरवालों से बात करने की ठानी है. इससे पहले वो अपने करीबी दोस्त निरहुआ संग दिल की बात कहती हैं. आम्रपाली ने बताया कि घरवालों से बात करने से पहले उन्हें घबराहट हो रही है. वो उनके रिएक्शन को लेकर परेशान हैं. लेकिन वो शांति से बात करेंगी. निरहुआ ने एक्ट्रेस को समझाया कि उनकी फैमिली ओपन माइंडेड हैं. उनके पेरेंट्स उन्हें समझते हैं. वो बेटी की मां बनने की चाहत को भी समझेंगे.

पेरेंट्स का कैसा है रिएक्शन?
आने वाले एपिसोड में आम्रपाली ने बहुत सारी हिम्मत लेकर पेरेंट्स, बहन और जीजू से मां बनने के फैसले पर बात की. प्रोमो में एक्ट्रेस ने कहा- मैं फिलहाल शादी नहीं करना चाहती हूं. उनके पापा ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा- हम लोग अब बूढ़े हो गए हैं. जवाब में आम्रपाली ने कहा- मैं अभी के लिए शादी नहीं करना चाहती हूं, लेकिन मैं मां बनना चाहती हूं. ये बात सुनकर आम्रपाली के परिवार के होश उड़ जाते हैं. उनकी बहन चौंक जाती है. एक्ट्रेस के पिता ने कहा- सोचो दुनिया क्या बोलेगी, समाज भी देखना पड़ता है ना.

घरवालों का ऐसा रिएक्शन देख आम्रपाली की आंखें भर आती हैं. वो रोने लगती हैं. फैमिली वाले भी आम्रपाली के डिसीजन से हैरान होकर वहां से चले जाते हैं. पेरेंट्स का शुरुआती रिएक्शन पॉजिटिव नहीं था. ऐसे में बड़ा सवाल ये है क्या आम्रपाली बच्चे के लिए परिवार को मना पाएंगी? इसका भी शो में खुलासा हो ही जाएगा.

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उनका नाम भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव संग जुड़ता है. दोनों की नजदीकियां लाइमलाइट में रहती है. हालांकि रोमांस की खबरों से इतर निरहुआ और आम्रपाली एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते हैं. निरहुआ शादीशुदा और 3 बच्चों के पिता हैं. उनकी पत्नी लाइमलाइट से दूर रहती हैं.

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581