अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने काकोरी भी जाएंगे मुख्यमंत्री

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन-डे पर तिरंगा यात्रा में शामिल होकर प्रदेशवासियों को देशभक्ति का संदेश देंगे। यह पदयात्रा राष्ट्र एवं देश के अमर शहीदों के प्रति सम्मान तथा कृतज्ञता ज्ञापित करने का प्रतीक होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी प्रदेशवासियों को संबोधित भी करेंगे। पदयात्रा मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर सिविल अस्पताल, अटल चौक होते हुए विधानभवन के सामने संपन्न होगी।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट, एनएसएस के सदस्य, स्काउट गाइड के स्वयंसेवक और युवक मंगल दल समेत भारी संख्या में लोग शामिल होंगे।

तिरंगा पदयात्रा के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान व राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी को श्रद्धासुमन अर्पित करने काकोरी शहीद स्मारक जाएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस तथा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रम पूरे सम्मान, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ आयोजित किए जाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में 9 से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सभी स्मारकों, स्मृति स्थलों और शहीद स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री रविवार दोपहर बाद जनपद सिद्धार्थनगर का दौरा कर दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। गौतम बुद्ध की नगरी सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज एवं बांसी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री 311 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास करेंगे। इनमें डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की 63 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 22 परियोजनाओं का लोकार्पण और 57 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा बांसी विधानसभा क्षेत्र की 64 करोड़ रुपये से अधिक लागत 24 परियोजनाओं का लोकार्पण और 127 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 41 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौपेंगे।

Related Posts

बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’

रायपुर बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’ बाल अधिकारों की रक्षा और विद्यालयों में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से…

विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को ओ.एन.ओ.एस के माध्यम से 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक मिली पहुँच

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न इन्फॉर्मेशन लाइब्रेरी नेटवर्क सेंटर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (नई दिल्ली) और इंदिरा गांधी कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581