यूपी में पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, वन रक्षक भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण

 लखनऊ
प्रदेश सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए रोजगार के अवसरों का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस और पीएसी के बाद अब वन रक्षक (फारेस्ट गार्ड) एवं वन्यजीव रक्षक (वाइल्डलाइफ गार्ड) की सीधी भर्ती में भी 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का निर्णय किया है। इसके लिए भर्ती नियमावली में संशोधन किया जा रहा है।

यह सुविधा उन अग्निवीरों को मिलेगी, जिन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों में चार वर्ष की सेवा पूरी की है। पूर्व अग्निवीरों को यह आरक्षण भूतपूर्व सैनिकों की तर्ज पर मिलेगी। यह आरक्षण संबंधित श्रेणी के भीतर लागू होगा। यानी सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को उनकी-अपनी श्रेणी के 20 प्रतिशत पदों पर इसका लाभ मिलेगा

बिहार ने भी हाल ही में वन रक्षक भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण देने के नियम बनाए हैं। अब योगी सरकार ने भी वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को समायोजित करने का निर्णय लिया है। यह आरक्षण भविष्य में होने वाली सभी भर्तियों में मिलेगा।

विभागीय प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी ने प्रधान मुख्य मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी को इस संबंध में उप्र अवर अधीनस्थ वन (वन रक्षक/वन्यजीव रक्षक) सेवा नियमावली-2015 के नियम-4 और नियम-6 में संशोधन के निर्देश दिए गए हैं।

इस व्यवस्था के बावजूद आरक्षण की कुल सीमा 50 प्रतिशत तक ही होगी। इसका लाभ प्रदेश के ही पूर्व अग्निवीरों को दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे वन एवं वन्यजीव संरक्षण जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को प्रशिक्षित और अनुशासित मानव संसाधन मिलेगा, वहीं पूर्व अग्निवीरों के पुनर्वास को भी मजबूती मिलेगी।

स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में भी रखने पर विचार
टाइगर रिजर्व में तैनात रहने वाली स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में भी पूर्व अग्निवीरों को रखने पर विचार चल रहा है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने इसका एक प्रस्ताव सरकार को भेजा है। चूंकि अभी प्रोटेक्शन फोर्स का गठन नहीं हुआ है, इसलिए इन्हें रखने की संभावना है। दुधवा टाइगर रिजर्व में यह फोर्स पहले से गठित है। इसमें पुलिस व पीएसी के जवान ही डेपुटेशन पर रखे गए हैं।

आंकड़ों की जुबानी
    वन रक्षकों के कुल पद-3913
    कार्यरत-2192
    वर्तमान में चल रही भर्ती प्रक्रिया-700
    वर्तमान में रिक्त पद-1021

 

Related Posts

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

सरकारी नौकरी का मौका! AFMS में मेडिकल ऑफिसर के 120 पद खाली, 9 नवंबर से करें अप्लाई

नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581