गढ़वा में वोटर लिस्ट संशोधन के लिए पांच अगस्त से दावा-आपत्ति शुरू

 गढ़वा
गढ़वा जिला प्रशासन ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और त्रुटियों के सुधार के लिए बूथवार पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, योग्य मतदाता संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष आवेदन देकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने या आवश्यक संशोधन कराने के लिए दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र संख्या 80 के अंतर्गत बूथ संख्या 73 से 120 तथा 195 से 216 तक के लिए गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बूथ संख्या 216 से 253 और 330 से 362 तक के लिए चिनियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुबोध कुमार को नामित किया गया है।

इसी प्रकार बूथ संख्या 121 से 194 तक के लिए अंचल अधिकारी गढ़वा (सीओ) ओम प्रियदर्शी गुप्ता, बूथ संख्या 363 से 433 तक के लिए रंका बीडीओ शुभम बेला टोप्पो, बूथ संख्या 259 से 329 तक के लिए डंडा बीडीओ प्रताप मिंज तथा बूथ संख्या एक से 72 तक के लिए मेराल बीडीओ यशवंत नायक को जिम्मेदारी दी गई है

इसी प्रकार बूथ नंबर 254 से 258 एवं 434 से 488 के लिए बीडीओ रमकंडा संजय कुमार कोंगरी के पास दावा आपत्ति कर सकते हैं ।

प्रशासन की ओर से भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 81 के लिए भी अलग-अलग पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संबंधित क्षेत्रों के मतदाता निर्धारित पदाधिकारियों के समक्ष अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अवधि पांच अगस्त से चार सितंबर तक निर्धारित की गई है। इस दौरान प्राप्त सभी आवेदनों की जांच कर उनका निपटारा किया जाएगा। जिला प्रशासन ने बताया कि सात अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

भवनाथपुर विधानसभा के बूथ नंबर 104 से 120 एवं 182 से 210 के लिए एसडीओ बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा के पास आवेदन किया जा सकता है। जबकि बूथ नंबर 121 से 181 के लिए बीडीओ भवनाथपुर नंद राम के पास, बूथ नंबर 211 से 270 तक के लिए बीडीओ बंशीधर नगर रोशन कुमार के पास, बूथ नंबर 457 से 516 के लिए बीडीओ डंडई देवलाल करमाली के पास, बूथ नंबर 1 से 51 के लिए बीडीओ खरौंधी गौतम कुमार लकड़ा के पास, बूथ नंबर 52 से 103 के लिए बीडीओ केतार प्रशांत कुमार के पास।

वहीं बूथ नंबर 271 से 309 के लिए बीडीओ बिशनपुरा खगेश कुमार के पास, बूथ नंबर 310 से 375 के लिए बीडीओ रमना विकास पांडेय के पास, बूथ नंबर 376 से 403 के लिए बीडीओ सगमा सतीश भगत के पास तथा बूथ नंबर 404 से 456 के लिए बीडीओ धुरकी अनुरंजन झा के पास आवेदन किया जा सकता है।

Related Posts

मुख्यमंत्री निवास में हुआ पत्रकारों के साथ दीपावली मिलन समारोह

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश और मध्यप्रदेश नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने माँ लक्ष्मी और भगवान  गणेश से प्रदेशवासियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581