बिहार में प्रशासनिक बदलाव, 20 राजस्व पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

 पटना
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व सेवा के अधीन अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष पदों पर कार्यरत 20 पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उनकी नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।

विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा इन पदाधिकारियों को बिना पारगमन अवधि का उपभोग किए अपने नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

रवि प्रसाद पासवान को गया में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। लखीसराय जिले में कई नियुक्तियां हुई हैं, जिनमें पल्लवी कुमारी गुप्ता को चानन का, मृत्युंजय कुमार को सूर्यगढ़ा का और रोहन रंजन सिंह को पिपरिया का अंचल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, स्वतंत्र कुमार को मधेपुरा और प्रवीण अनुरंजन को दरभंगा में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

स्थानांतरण की इस सूची में कुछ अन्य प्रमुख नाम भी शामिल हैं। पृथा अखौरी को वेन (नालंदा) का अंचल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि चंदन कुमार को लखीसराय में राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो का प्रभार दिया गया है।

पटना के बख्तियारपुर में पवन कुमार साह, सारण के इसुआपुर में रवि रंजन, मधुबनी के बिस्फी में शैलेन्द्र कुमार यादव और शिवहर के पुरनहिया में रोहित कुमार नए अंचल अधिकारी बनाए गए हैं। साथ ही, वंदना कुमारी को मधुबनी में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का पदभार सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त, विजया कुमारी को जहानाबाद और एक अन्य अधिकारी चंदन कुमार को शिवहर में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में भेजा गया है। अंचल अधिकारियों में रजनी कुमारी को मटिहानी (बेगूसराय), महेश कुमार को पालीगंज (पटना) और सोनम राज को अरवल सदर की जिम्मेदारी मिली है।

वहीं, गरिमा को पटना (शास्त्रीनगर) स्थित भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी तथा सौरव कुमार को शेखपुरा के बंदोबस्त कार्यालय में राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुलैथ में हो रही बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का लिया आनंद

पशुपालन को बढ़ावा देने हर साल उन्नत नस्ल की एक लाख बछिया तैयार कर देंगे किसानों को मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के 7 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिले 175…

MP में पुलिस बल बढ़ाने की तैयारी, बजट में हजारों गुना इजाफा फिर भी 41 हजार पुलिसकर्मियों की कमी

भोपाल  पिछले 69 सालों में प्रदेश की जनसंख्या भले ही करीबन 8 करोड़ से ज्यादा हो गई हो, लेकिन प्रदेश में पुलिस बल में सिर्फ 92 हजार 334 पुलिसकर्मियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581