पटना हाईकोर्ट से मिली हरी झंडी, अब पूरे बिहार में ऑनलाइन कोर्ट ट्रायल की तैयारी तेज

 पटना
पूरे प्रदेश में जल्द ही ऑनलाइन कोर्ट ट्रायल की प्रणाली 'न्यायश्रुति' की शुरुआत की जाएगी। पटना में न्याय श्रुति प्रणाली के वीडियो ट्रायल के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद इसकी प्रक्रिया एक कदम और आगे बढ़ गई है। पटना उच्च न्यायालय के द्वारा गो-लाइव सर्टिफिकेट निर्गत कर न्यायश्रुति, नई दिल्ली को उपलब्ध भी करा दिया गया है।

मंगलवार को गृह विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने न्याय श्रुति प्रणाली और अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम (सीसीटीएनएस) की अपडेट स्थिति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान अभियोजन निदेशालय, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल), समाज कल्याण विभाग, कारा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों ने न्याय श्रुति प्रणाली के सफल क्रियान्वयन के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी।

सीसीटीएनएस की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि राज्य के 968 थानों में प्रणाली कार्यरत है। इन थानों में दर्ज की गई एफआईआर, 60/90 दिनों के भीतर आरोप-पत्र (चार्जशीट) दाखिल किए जाने की स्थिति, ई-साक्ष्य अपलोड किए जाने की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि सीआइडी के द्वारा एकत्र किए जा रहे आंकड़ों एवं सीसीटीएनएस पर अपलोड किए जा रहे आंकड़ों का भी मिलान किया जाए।

बैठक में एससीआरबी के अपर पुलिस महानिदेशक अजिताभ कुमार, पटना उच्च न्यायालय के संयुक्त निबंधक गौरव कमल एवं विशेष कार्य पदाधिकारी रवि रंजन सहित कई अधिकारियों ने भाग लिया।

 

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा जुनवानी-कोहका-कुरुद मार्ग में कोसानाला से कुटेला मार्ग एवं कुटेलाभाठा…

लगभग 71 हजार किसानों ने बेचा सुगमता से बेचा धान

 चालू खरीफ सीजन के लिए 28 लाख से अधिक किसानों ने कराया हैं पंजीयन टोकन प्रणाली से किसानों को मिल रही सुविधा, अब तक 5 लाख से अधिक टोकन जारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581