अप्पे पैन में बनाएं मिनी रबड़ी घेवर, सावन के लिए आसान रेसिपी

सावन का महीना हो और घेवर का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. घेवर का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. पारंपरिक रूप से घेवर बनाना एक बहुत लंबी और कठिन प्रक्रिया मानी जाती है जिसके लिए खास सांचे और मुश्किल टेक्निक की जरूरत होती है. लेकिन अब आपको बाजार से महंगे और मिलावटी घेवर लाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहद आसान और स्मार्ट तरीका, जिससे आप अपने घर के अप्पे पैन में ही एकदम परफेक्ट, जालीदार और क्रिस्पी मिनी रबड़ी घेवर झटपट तैयार कर सकते हैं l

आवश्यक सामग्री
घोल के लिए:

मैदा – 1 कप

सम्बंधित ख़बरें

घी (ठंडा) – 3 बड़े चम्मच

ठंडा दूध – 2 बड़े चम्मच

नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच

ठंडा पानी – आवश्यकतानुसार (बर्फ का ठंडा पानी)

तलने के लिए घी या रिफाइंड ऑयल

चाशनी के लिए:

चीनी – 1 कप

पानी – आधा कप

इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच

केसर के धागे – 5-6 (वैकल्पिक)

रबड़ी के लिए:

दूध – आधा लीटर (गाढ़ा करने के लिए)

चीनी – 2 बड़े चम्मच

कटे हुए बादाम और पिस्ता – गार्निशिंग के लिए

बनाने की विधि
सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई में दूध उबालें. दूध को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक वह आधा न रह जाए. अब इसमें चीनी और थोड़े से कटे हुए मेवे डालकर एक गाढ़ी रबड़ी तैयार कर लें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें l  

एक पैन में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर उबालें. चाशनी को एक या दो तार की नहीं बनाना है, बल्कि चिपचिपी चाशनी जैसे शहद, वैसी होने तक पकाना है. इसके बाद जब ये पूरी तरह परफेक्ट बन जाए तो इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर गैस बंद कर दें l  

एक बड़े बर्तन में ठंडा घी लें और उसमें बर्फ का एक टुकड़ा डालकर अच्छी तरह फेंटें जब तक कि वह मक्खन जैसा क्रीमी न हो जाए. इसके बाद बर्फ का टुकड़ा निकाल दें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा मैदा और ठंडा दूध डालकर मिलाएं. इसके बाद ठंडा पानी डालते हुए एक बहुत ही पतला छाछ जैसा घोल तैयार कर लें. आखिर में इसमें नींबू का रस मिलाएं l

अप्पे पैन को गैस पर रखें और इसके हर सांचे में थोड़ा-थोड़ा घी या तेल डालें. जब घी अच्छे से गर्म हो जाए, तब चम्मच की मदद से एक-एक चम्मच घोल अप्पे पैन के सांचों में बीचों-बीच डालें. ध्यान रहे कि घोल डालते समय हल्की सी छन-छन की आवाज आएगी और झाग उठेगा l

घोल डालने के बाद जब झाग शांत हो जाए, तब थोड़ा सा घी और ऊपर से टपकाएं. इन्हें मध्यम आंच पर तब तक पकने दें जब तक कि इनका रंग सुनहरा भूरा और क्रिस्पी न हो जाए l  

मिनी घेवर को अप्पे पैन से निकालकर किसी जाली पर रखें ताकि अतिरिक्त घी निकल जाए. अब इन्हें तैयार गुनगुनी चाशनी में कुछ सेकंड के लिए डुबोएं और बाहर निकाल लें. इसके बाद इनके ऊपर तैयार ठंडी रबड़ी फैलाएं और कटे हुए बादाम-पिस्ता से सजाकर सर्व करें l

Related Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

मेडिकल कॉलेजों में खाली रह गईं 2,000 MBBS सीटें, MCC ने जारी किया स्पेशल काउंसलिंग शेड्यूल

नई दिल्ली MCC NEET UG Special Stray Vacancy Round MBBS BDS BSC Nursing 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड के बाद भी देश भर में एमबीबीएस की करीब 2000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581