JPSC धांधली पर झारखंड में सियासत तेज, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM सोरेन ने दिया बड़ा आश्वासन

रांची 

झारखंड में 14वीं JPSC पीटी परीक्षा को लेकर चल रहा विवाद अब राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है. रांची में छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं और परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली बार इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की चिंताओं से पूरी तरह अवगत है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि छात्रों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, "मैंने पहले भी कहा है कि सरकार की आंखें भी हैं, कान भी हैं और संवेदनशीलता भी है. हम कितनी गंभीरता के साथ इस चीज को देख रहे हैं, यह मैं सीना चीरकर तो नहीं दिखा सकता और हम जिस चीज के पीछे पड़ते हैं, उसको ठीक करके ही दम लेने का हम लोगों का उद्देश्य रहा है. जिस तरह से जांच दल दिन-रात एक करके लगी हुई है, उनके जवाब का हमें इतंजार है… बहुत जल्द छात्रों के बीच में और राज्य के लोगों को इस विषय पर हम अवगत कराएंगे। 

10वें दिन भी जारी रहा छात्रों का प्रदर्शन
JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार 10वें दिन भी जारी रहा. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री के बयान के बाद अब आंदोलनकारी छात्रों की नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है। 

विपक्ष लगातार उठा रहा है सवाल
इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी लगातार सरकार पर हमलावर हैं. उन्होंने दावा किया है कि भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं और इससे लाखों युवाओं के भविष्य पर असर पड़ा है। 

मरांडी ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों और बिचौलियों के माध्यम से अभ्यर्थियों को नेपाल, बिहार और पश्चिम बंगाल ले जाया गया, जहां उन्हें संभावित सवाल याद कराए गए. उनका दावा है कि याद कराए गए कई सवाल परीक्षा में पूछे गए. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

Related Posts

रायपुर के ऐतिहासिक नरैया तालाब पर छठ की रौनक, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर का नरैया तालाब, शहर के सबसे पुराने घाटों में से एक, 5 दशक से हो रही है छठ पूजा, छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य टिकरापारा के…

बैरागढ़ में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ महोत्सव, 151 दीपों से हुआ भव्य दीपदान,शामिल हुए विधायक रामेश्वर शर्मा

बैरागढ़ विसर्जन घाट पर भव्य छठ महोत्सव एवं 151 दीपों का हुआ दीपदान: मुख्य तिथि रहे हुजुर् विधायक रामेश्वर शर्मा  ​भोपाल  भोजपुरी साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में बैरागढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581