रेलवे में छात्रों को मिलती हैं ये 5 बड़ी किराया रियायत सुविधाएं

कई छात्र रोज स्कूल या कॉलेज पहुंचने के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं. ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या भारतीय रेलवे छात्रों को किराए में कोई छूट या दूसरी विशेष सुविधा देता है? इसका जवाब है- हां, लेकिन हर छात्र को नहीं. रेलवे ने अलग-अलग कैटेगरी के छात्रों के लिए कई तरह की रियायतें तय की हैं. इनमें मासिक सीजन टिकट से लेकर शैक्षणिक टूर और कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किराए में छूट जैसी सुविधाएं शामिल हैं. आइए जानते हैं छात्रों को मिलने वाली रेलवे की 5 बड़ी सुविधाओं के बारे में.

रोज आने-जाने वाले छात्रों को मिलता है रियायती सीजन टिकट
मान लेते हैं कि अगर कोई छात्र रोज ट्रेन की यात्रा करता है यानी ट्रेन से स्कूल या कॉलेज आता-जाता है, तो वह रेलवे का मासिक सीजन टिकट (MST) या क्वाटरली सीजन टिकट(QST) बनवा सकता है. रेलवे पात्र छात्रों को इन पासों पर कुछ छूट देता है.

कुछ छात्रों को मिलता है मुफ्त मासिक पास
रेलवे के नियमों के अनुसार, 12वीं तक पढ़ने वाले लड़कों और ग्रेजुएशन तक पढ़ने वाली लड़कियों को घर और स्कूल के बीच यात्रा के लिए द्वितीय श्रेणी का मुफ्त  मासिक सीजन टिकट (MST) दिया जाता है. यह सुविधा तय शर्तों के साथ अधिकतम 150 किलोमीटर तक की दूरी के लिए लागू होती है और मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में मान्य नहीं होती. बता दें कि इन छात्रों को घर से स्कूल/कॉलेज आने-जाने के लिए द्वितीय श्रेणी का मुफ्त MST मिल सकता है.

एजुकेशनल टूर पर भी मिलती है किराए में राहत
अगर किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज की ओर से छात्रों को शैक्षणिक टूर पर लेकर जा रहे हैं, तो रेलवे किराए में रियायत देता है. इसके लिए संस्थान को निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होती है. कई सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए विशेष अध्ययन भ्रमण पर भी रियायत का प्रावधान है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को द्वितीय श्रेणी और स्लीपर क्लास के बेस किराए में 50% छूट मिलती है. वहीं, SC/ST छात्र को द्वितीय श्रेणी और स्लीपर क्लास के बेस किराए में 75% छूट दी जाती है.

कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को भी मिलता है फायदा
रेलवे केवल स्कूल और कॉलेज के छात्रों को ही नहीं, बल्कि कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को भी किराए में छूट देता है. UPSC और SSC की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को तय नियमों के तहत द्वितीय श्रेणी के किराए में 50% तक की रियायत मिल सकती है.

रिसर्च स्कॉलर्स और विशेष छात्र श्रेणियों के लिए भी सुविधा
रेलवे के नियमों में रिसर्च स्कॉलर्स, वर्क कैंप में भाग लेने वाले छात्रों और भारत में पढ़ने वाले कुछ विदेशी छात्रों के लिए भी अलग-अलग परिस्थितियों में  किराए में छूट दी जाती है. इसके लिए संबंधित संस्थान का प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं. 35 साल तक के रिसर्च स्कॉलर्स को शोध कार्य से जुड़ी यात्रा के लिए द्वितीय श्रेणी और स्लीपर क्लास में 50% छूट मिल सकती है.

Related Posts

आज का राशिफल 6 नवंबर: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

मेष राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें…

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581