सिलेंडर वितरण में सुधार के लिए अपर मुख्य सचिव शमी ने दिए स्पष्ट निर्देश, उपभोक्ताओं को मिलेगा समय पर सिलेंडर

सिलेंडर वितरण की व्यवस्था सुचारु बनाये रखने तथा घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर समय पर उपलब्ध कराने के दिये निर्देश : अपर मुख्य सचिव शमी

पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन की जा रही है समीक्षा

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने पश्चिम एशिया मे चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों को आवश्यकता की 100 प्रतिशत गैस की आपूर्ति की जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के लिए विशेष छूट के निर्देश भी जारी किये है। इसके अतिरिक्त राज्यो को 10 प्रतिशत अधिक आवंटन की पेशकश की है जो पीएनजी प्रणाली की ओर बदलाव का समर्थन करने वाले सुधारो से जुड़ा है। मंत्रालय द्वारा पीएनजी गैस के आवेदन तथा शुरूआत के बीच के समय को कम करने के निर्देश भी दिये है।

अपर मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने सिलेंडर की वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं।

ऑइल कंपनियो के प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व मे जहां 84 प्रतिशत उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे थे वह संख्या बढकर 90 प्रतिशत से अधिक हो गयी है। कंपनियो ने मोबाइल एप, एसएमएस, व्हाट्सएप तथा आईवीआरएस कॉल द्वारा गैस बुकिंग की सुविधा प्रदान की है। उपभोक्ता बुकिंग के लिए इन डिजिटल माध्यम का प्रयोग करें तथा अनावश्यक रूप से एजेंसी पर जाने से बचे।

प्रदेश मे एलपीजी की कालाबाजारी तथा जमाखोरी के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश मे 1844 स्थानों पर कार्यवाही कर 2717 सिलेंडर जब्त किये गए। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी तथा घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता के सम्बन्ध में ऑयल कंपनियों से समन्वय के लिए राज्य स्तर पर 6 सदस्यीय समिति भी गठित की गयी है, जो प्रदेश में कामर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी करेगी।

औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थाओ से आग्रह है कि वे उपलब्धता अनुसार पीएनजीके कनेक्शन लें। पीएनजीकी आपूर्ति लगातार बनी हुई है और आगे भी जारी रहेगी। पेट्रोल, डीजल, घरेलू पीएनजी तथा सीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता है और इनकी आपूर्ति भी निरंतर एवं बिना कटौती के जारी रहेगी। ऑयल कंपनी के स्टेट नोडल ऑफिसर श्री अजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है तथा प्रदेश के बॉटलिंग प्लांट एवं वितरकों के गोदाम में पर्याप्त सिलेण्डर उपलब्ध हैं। घरेलू उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि विगत अंतिम रिफिल के 25 दिन बाद पुनः बुकिंग करायें।

प्रशासन द्वारा वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध स्टॉक का विवेकपूर्ण उपयोग करने एवं वैकल्पिक ईंधन स्रोतों को अपनाने की सलाह भी दी गयी है। जिन कामो में गैस ज्यादा खर्च होती है उनको नियंत्रित करने एवं विकल्प तैयार करने के लिए प्रेरित किया जाए। प्रदेश में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति जारी है, उपभोक्ता अनावश्यक रूप से अफवाहों से भ्रमित न हों। देश की रिफायनरी उच्च क्षमता पर कार्य कर रही हैं तथा पश्चिम एशिया के अतिरिक्त अन्य स्थानों से भी कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

सिलेण्डर बुकिंग संबंधित शिकायत/सुझाव हेतु इन टोल फ्री नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है

भारत गैस हेल्पलाइन नंबर – 1800-22-4344 (टोल फ्री)

इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर- 1800-2333-555 (टोल फ्री)

एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर- 1800-2333-555 (टोल फ्री)

 

Related Posts

चावल की कीमतों पर लगेगा ब्रेक, बफर स्टॉक से बढ़ेगी बाजार में सप्लाई; जमाखोरों पर भी शिकंजा

नई दिल्ली  चावल की बढ़ती कीमतों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कमजोर मानसून, धान का रकबा घटना और वैश्विक बाजार में भारतीय चावल की बढ़ती मांग ने एक…

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में छूटे मतदाताओं को मिलेगा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका

 नई दिल्ली  निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से छूटे मतदाताओं को एक और बड़ा मौका दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581