रांची का नया फ्लाईओवर जल्द तैयार, एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान

रांची
राजधानीवासियों को नए साल में बड़ी सौगात मिलने वाली है। 224.94 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर का निर्माण जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके शुरू होते ही कोकर, कांटाटोली और बहूबाजार की ओर से आने वाले वाहन बिना शहर के भीड़भाड़ वाले हिस्से में उतरे सीधे मेकान, डोरंडा और एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे। करीब एक वर्ष तक भूमि अधिग्रहण और अन्य बाधाओं के कारण प्रभावित रहा यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अब अंतिम चरण में पहुंच गया है।

पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता बिनोद कच्छप ने बताया कि परियोजना में सबसे बड़ी बाधा बने आर्मी के कुछ क्वार्टर और सिरमटोली सरना स्थल से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो गया है।

अब निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और विभाग ने दिसंबर तक तक इसे पूरा करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है।उम्मीद है कि नए साल में कनेक्टिंग फ्लाईओवर शहरवासियों के खोल दिया जाएगा।

यह 132.50 मीटर लंबा कनेक्टिंग फ्लाईओवर कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर को आपस में जोड़ेगा। इसके चालू होने के बाद कोकर, लालपुर और कांटाटोली से आने वाले वाहन सीधे मेकान, डोरंडा और एयरपोर्ट की ओर जा सकेंगे। इससे बहूबाजार, सुजाता चौक और सिरमटोली चौक पर जाम का दबाव काफी कम होगा।

डिजाइन में बदलाव, सिरमटोली सरना स्थल के पास नहीं बनेगा पिलर
सिरमटोली सरना स्थल की धार्मिक आस्था को देखते हुए फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव किया गया है। पहले यहां पिलर प्रस्तावित था, लेकिन अब उसकी जगह 55 मीटर लंबा कंपोजिट स्टील गार्डर लगाया जाएगा। यह गार्डर दोनों ओर बने पिलरों पर टिकेगा, जिससे सरना स्थल पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और निर्माण कार्य भी प्रभावित नहीं होगा

डिजाइन में बदलाव से पहले आइआइटी मुंबई के विशेषज्ञों ने स्थल का निरीक्षण किया। उनकी अनुशंसा पर कंपोजिट स्टील गार्डर लगाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद संशोधित डिजाइन को मंजूरी मिली और अब उसी के अनुसार निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।

परियोजना एक नजर में
    कुल लागत : 224.94 करोड़ रुपये
    कनेक्टिंग फ्लाईओवर की लंबाई : 132.50 मीटर
    सरना स्थल के ऊपर : 55 मीटर लंबा कंपोजिट स्टील गार्डर
    लक्ष्य : जनवरी 2027 तक निर्माण पूरा

 

Related Posts

बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’

रायपुर बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’ बाल अधिकारों की रक्षा और विद्यालयों में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से…

विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को ओ.एन.ओ.एस के माध्यम से 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक मिली पहुँच

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न इन्फॉर्मेशन लाइब्रेरी नेटवर्क सेंटर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (नई दिल्ली) और इंदिरा गांधी कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581