एमसीबी में 16 पदों पर बिना परीक्षा भर्ती, मनेंद्रगढ़ में 2 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित

एमसीबी : बिना परीक्षा सीधी भर्ती का सुनहरा मौका: मनेंद्रगढ़ में 2 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू, 16 पदों पर होगा चयन

एमसीबी

जिले में शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास द्वारा जारी सूचना के अनुसार पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) के अंतर्गत की जा रही है, जो जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित एक प्रतिष्ठित संस्था है।

जारी आदेश के अनुसार यह वॉक-इन इंटरव्यू 2 अप्रैल 2026 दिन- गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू का समय सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को जनपद पंचायत आयुक्त सभागार  मनेंद्रगढ़ में उपस्थित होकर सीधे साक्षात्कार में भाग लेना होगा। यह भर्ती पूर्णतः अस्थायी अतिथि शिक्षक के आधार पर की जाएगी, जो निर्धारित अवधि तक ही मान्य होगी और सत्र समाप्ति के साथ स्वतः समाप्त हो जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 16 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें पीजीटी स्तर के विभिन्न विषयों जैसे जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गणित, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, सामाजिक विज्ञान एवं अन्य विषय शामिल हैं। ये पद पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह विकासखण्ड खड़गवां एवं पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जमथान विकासखण्ड भरतपुर में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के लिए निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक विषय के लिए एक-एक पद रखा गया है।
आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। मानदेय की बात करें तो  NESTS के नियमानुसार योग्यताधारी पीजीटी अभ्यर्थियों को 35,000 रुपये प्रतिमाह तथा टीजीटी को 33,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। वहीं बिना निर्धारित अर्हता वाले अभ्यर्थियों को पीजीटी के लिए 31,000 रुपये एवं टीजीटी के लिए 29,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां एवं स्वप्रमाणित छाया प्रतियां साथ लानी होंगी। निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, किसी अन्य माध्यम से आवेदन मान्य नहीं होगा। इस भर्ती के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति या अपील स्वीकार नहीं की जाएगी।

विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी और निर्धारित अवधि के बाद स्वतः समाप्त हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in   तथा www.emrspoddih.org.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Posts

4 नवंबर को इन राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन, भोलेनाथ की कृपा से होगा लाभ

मेष राशि आज शाम तक कार्यों को पूरा करने के लिए आसान गोल्स बनाएं। पेमेंट करने से पहले बिल की दो बार जांच करें। आज के दिन सहकर्मियों से तारीफ…

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581