बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बदलाव, मेहदी हसन हटे; हिंदू खिलाड़ी बने नए कप्तान

ढाका 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बुधवार (29 जुलाई) को वनडे के नए कप्तान का एलान कर दिया. टी20 में पहले से ही बांग्लादेश के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे लिटन दास को वनडे का भी कप्तान बना दिया गया है, जो हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं. लिटन दास ने मेहदी हसन मिराज को रिप्लेस किया है। 

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि जब विकेटकीपर बल्लेबाज दास को वनडे टीम की कमान सौंपी गई है. वह इससे पहले 2022 से 2023 के बीच फॉर्मेट के 7 मैचों में टीम की कप्तानी कर चुके हैं। 

बताया गया कि लिटन दास 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टीम की कमान संभालेंगे. टीम के लिए टूर्नामेंट बहुत अहम होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि दास की कप्तानी में बांग्लादेश की वनडे टीम कैसा प्रदर्शन करती है। 

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ लगातार वनडे सीरीज में जीत हासिल की. मार्च में बांग्लादेश ने मेहदी हसन मिराज की कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीती थी. इसके बाद जून में बांग्लादेश ने उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की, लेकिन इसके बाद भी बोर्ड ने वनड कप्तान बदलने का फैसला किया, जो थोड़ा तो चौंकाने वाला रहा। 

लिटन दास का अंतर्राष्ट्रीय करियर 
नजर डालें दास के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो वह बांग्लादेश के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं. उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर 11 साल का हो चुका है. इस दौरान उन्होंने 54 टेस्ट, 104 वनडे और 122 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 94 पारियों में बैटिंग करते हुए लिटन दास ने 36.47 की औसत से 3356 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 20 अर्धशतक शामिल रहे. इसके अलावा वनडे की 103 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 30.84 की औसत से 2869 रन स्कोर किए, जिसमें 5 शतक और 14 फिफ्टी शामिल रहीं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल की 120 पारियों में उनके बल्ले से 2702 रन निकले. इस दौरान 23.49 का और स्ट्राइक रेट 126.79 का रहा. 16 अर्धशतक भी लगाए, जिसमें हाई स्कोर 83 रनों का रहा। 

Related Posts

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! कुलदीप यादव बाहर, इस युवा खिलाड़ी को मिला टेस्ट टीम में मौका

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति ने टीम में बड़ा बदलाव किया…

ऋषभ पंत की वापसी से भारत को राहत, गुरनूर बरार टेस्ट टीम में शामिल

नई दिल्ली न्यूजीलैंड दौरे पर चल रही वनडे सीरीज के बीच सेलेक्टर्स ने आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581