Paytm का नया Split Bills फीचर लॉन्च, दोस्तों के साथ खर्च बांटना होगा आसान

दोस्तों के साथ वीकेंड ट्रिप पर जाना हो, बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करनी हो, मूवी देखने का प्लान हो या फिर बाहर डिनर करने जाना हो, खर्चा बांटने के समय अक्सर कन्फ्यूजन हो जाता है. किसने कितना पैसा दिया, किसके हिस्से में कितना आता है और किसे अभी पैसे देने हैं, इसका हिसाब रखना आसान नहीं होता. ऐसे में कई लोग अलग-अलग चैट या दूसरे ऐप्स का सहारा लेते हैं. इसी परेशानी को आसान बनाने के लिए Paytm ने Split Bills नाम का नया फीचर लॉन्च किया है. आइए इसके बारे में डिटेल में  जानते हैंl 

एक ही जगह रखें पूरे ग्रुप के खर्च का हिसाब
इस नए फीचर की मदद से दोस्त एक ग्रुप बना सकते हैं और उसमें सभी शेयर खर्च एक ही जगह जोड़ सकते हैं. बिल को सभी लोगों में बराबर-बराबर बांटा जा सकता है. जरूरत पड़ने पर आप यह भी तय कर सकते हैं कि किसे कितने पैसे देने हैं. चाहे सभी लोग बराबर पैसे दें या हर इंसान अपनी हिस्सेदारी के हिसाब से पेमेंट करेl 

इतना ही नहीं, ग्रुप का पूरा खर्च भी एक नजर में दिख जाएगा. कौन कितना खर्च कर चुका है, किसे कितने पैसे देने हैं, कौन-सा पेमेंट अभी बाकी है और हाल ही में क्या-क्या ट्रांजैक्शन हुए हैं, इसकी पूरी डिटेल्स एक ही जगह मिल जाएगीl 

Split Bills फीचर में मिलते हैं ये काम के ऑप्शन
अब आप Paytm ऐप से किसी को भी पेमेंट रिमाइंडर भेज सकते हैं. जिसे पैसे चुकाने हैं, वह Paytm UPI के जरिए तुरंत पेमेंट कर सकता है. अच्छी बात यह है कि पेमेंट की सारी डिटेल पहले से भरी हुई मिलेगी, जिससे बार-बार डिटेल्स फील करने की जरूरत नहीं पड़ेगीl 

अगर किसी ने Paytm के बाहर, जैसे किसी दूसरे UPI ऐप, कैश या कार्ड से पेमेंट कर दी है, तो उसे भी ऐप में 'Paid' मार्क किया जा सकता है. इससे खर्चों का पूरा रिकॉर्ड एक ही जगह अपडेट रहता है. इतना ही नहीं, यूजर्स कैश, कार्ड, दूसरे UPI ऐप या किसी भी अन्य तरीके से किए गए खर्च को भी आसानी से जोड़ सकते हैंl 

Split Bills फीचर कैसे यूज करें?
    सबसे पहले Paytm ऐप खोलें और Pay Anyone ऑप्शन पर टैप करें.
    अब Split Bills फीचर को चुनें.
    नया ग्रुप बनाएं या पहले से मौजूद किसी ग्रुप को चुन लें.
    ग्रुप में लोगों को जोड़ें, ग्रुप का नाम दें और उसका टाइप सिलेक्ट करें.
    इसके बाद Add Expense पर टैप करें और जितने पैसे खर्च हुए हैं, वो लिखें.
    अब बताएं कि पेमेंट किसने की है और बिल को कैसे बांटना है. आप इसे बराबर हिस्सों, तय रकम, शेयर या परसेंटेज के हिसाब से बांट सकते हैं.
    आखिर में आप देख सकते हैं कि किस पर कितना पैसा बाकी है, जरूरत पड़ने पर पेमेंट रिमाइंडर भेज सकते हैं और Paytm UPI से पेमेंट लेकर हिसाब पूरा कर सकते हैं. अगर किसी ने किसी दूसरे तरीके से पैसे दे दिए हैं, तो उसे Paid मार्क करके रिकॉर्ड भी अपडेट कर सकते हैं.

 

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581