बीकानेर में ऐतिहासिक होगा स्वतंत्रता दिवस, 18 साल बाद लौटेगा राज्य स्तरीय समारोह

बीकानेर
बीकानेर के लिए इस बार का स्वतंत्रता दिवस बेहद खास और ऐतिहासिक होने जा रहा है. 18 साल के लंबे इंतजार के बाद बीकानेर को एक बार फिर राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी करने का गौरव मिल रहा है. आगामी 15 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर के ऐतिहासिक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए यह जानकारी दी. मंत्री गोदारा ने बताया कि इससे पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीकानेर में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान ध्वजारोहण किया था. तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पहले कार्यकाल में बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया था.

अब 18 साल बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा. पिछले वर्ष 2025 में  79वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा ने जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था.

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए उपस्थिति आवश्यक
वही छात्र संघ चुनाव के सवाल पर खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि छात्रों को राजनीति में उतरने से पहले महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों की कक्षाओं में अपनी नियमित उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब तक छात्र कक्षाओं में नहीं बैठेंगे और अपनी उपस्थिति पूरी नहीं करेंगे, तब तक शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है.

वहीं बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानियों और अव्यवस्थाओं के सवाल पर  मंत्री ने डॉक्टरों को संवेदनशीलता बरतने की सलाह देते हुए कहा कि चिकित्सकों का पहला कर्तव्य मरीज की तकलीफ दूर करना है. लेकिन इसके साथ ही उन्हें अस्पताल की आंतरिक समस्याओं और व्यवस्थाओं पर भी पैनी नजर रखनी चाहिए ताकि आमजन को इलाज के दौरान कोई दिक्कत न हो. जनसुनवाई के दौरान मंत्री सुमित गोदारा ने बीकानेर क्षेत्र के आम लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

Related Posts

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिले CM यादव, दीपावली की शुभकामनाओं का किया आदान-प्रदान

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट दीपावली की शुभकामनाएं दी भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को लोकभवन में सौजन्य भेंट…

चावड़ी बाजार हादसे के बाद MCD पर उठे सवाल, निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए स्पेशल टास्क फोर्स की मांग

नई दिल्ली  पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार की गली शीश महल में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने तीन ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581