समर्सिबल पंप से मिनटों में साफ होगी पानी की टंकी, जानें तरीका

पानी की जरूरत सभी को है, जिसके लिए लोग अपने घर की छत पर एक बड़ी टंकी रखते हैं. इन टैंक को दिन में एक बार या दो बार पानी से भर लिया जाता है, जिसके बाद उस पानी को घर के अन्य कामों में इस्तेमाल किया जाता है. लंबे समय तक सफाई न होने की वजह से टंकी का पानी गंदा हो जाता है, जिसमें कीड़े आदि पनप जाते हैं. गंदे पानी की वजह से टाइफाइड समेत ढेरों बीमारियां का खतरा मंडराने लगता है.  

छत पर रखी पानी की टंकी की क्लीनिंग आसान नहीं होती है. इसके लिए प्लम्बर को बुलाना होता है. आज एक ऐसे गैजेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से मिनटों में पानी की टंकी क्लीन हो जाएगी.

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट समेत ऑफलाइन मार्केट से समर्सिबल वॉटर पंप को खरीदा जा सकता है. यह वॉटर पंपर पानी के अंदर डूबकर काम करता है. यह मिनटों में टंकी से गंदा पानी और कूड़ा आदि को बाहर निकाल फेंकता है.

समर्सिबल वॉटर पंप की कीमत
मार्केट में समर्सिबल वॉटर पंप की शुरुआती कीमत 5 हजार रुपये है. इस पंप को घर के अन्य कामों में भी किया जा सकता है. मानसून के दौरान अगर घर के अंदर या पार्किंग आदि में पानी भरता है तो पंप की मदद से उस पानी को भी बाहर निकाला जा सकता है.

मार्केट में क्लीनिंग टूल भी मौजूद
टंकी के अंदर अगर काई आदि जमा हो गई है, तो उसके लिए भी मार्केट में टूल आते हैं. इन टूल्स में आगे की तरप स्टील का ब्रश या मजबूत प्लास्टिक का ब्रश होता है और लंबा डंडा होता है. बाहर खड़े होकर भी टंकी के अंदर जमे फंगस को क्लीन किया जा सकता है. इन टूल्स की मदद से पानी की टंकी की बेहतर क्लीनिंग की जा सकती है. ये टूल मार्केट में अलग-अलग कीमत में आते हैं.

हालांकि मार्केट में कुछ केमिकल भी आते हैं, जिनका इस्तेमाल करके पानी की टंकी को एकदम क्लीन किया जा सकता है. हम सलाह देते हैं कि किसी भी केमिकल का इस्तेमाल करने से पहले उसके साइड इफेक्ट आदि के बारे में जान लें.

Related Posts

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

BPSC TRE-4 ने तोड़ा AEDO का रिकॉर्ड, 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने शिक्षक भर्ती के लिए किया आवेदन

पटना बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581