Virat Kohli और Anushka Sharma ने फिर किया बड़ा निवेश, वर्सोवा में खरीदा नया लग्जरी फ्लैट

मुंबई 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मुंबई के पॉश इलाके वर्सोवा में ₹18.29 करोड़ में 2,644 वर्ग फुट का एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म Zapkey.com द्वारा प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, यह अपार्टमेंट वर्सोवा स्थित 'गोदरेज स्काईशोर' इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अपार्टमेंट के साथ 316 वर्ग फुट का एक्सक्लूसिव एरिया और तीन कार पार्किंग स्पेस मिले हैं, इस संपत्ति का रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई 2026 को हुआ, जिसके लिए ₹1.09 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी और ₹30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई। 

कुल कीमत और कारपेट एरिया के हिसाब से यह डील लगभग ₹69,159 प्रति वर्ग फुट बैठती है, जो मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में प्रीमियम लग्जरी घरों की भारी मांग को दर्शाती है। 

क्यों खास है वर्सोवा का रियल एस्टेट मार्केट?
वर्सोवा तेजी से मुंबई के सबसे पसंदीदा लग्जरी रेजिडेंशियल स्पॉट्स में से एक बनकर उभरा है, मनोरंजन उद्योग से नजदीकी और प्रस्तावित मुंबई कोस्टल रोड नॉर्थ प्रोजेक्ट के कारण यह इलाका मशहूर हस्तियों, बिजनेस लीडर्स और हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) की पहली पसंद बन रहा है। 

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि कोस्टल रोड और बेहतर कनेक्टिविटी का सबसे बड़ा फायदा पश्चिमी उपनगरों जैसे बांद्रा, खार, सांताक्रूज़, जुहू, अंधेरी, वर्सोवा, मलाड, कांदिवली, बोरीवली, दहिसर, मीरा रोड और भयंदर को मिलेगा. दक्षिण मुंबई और प्रमुख बिजनेस हब्स से बेहतर संपर्क के कारण होमबायर्स और डेवलपर्स दोनों के बीच इन इलाकों का आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है। 

इससे पहले विराट और अनुष्का ने मुंबई के पास लोकप्रिय सेकंड-होम डेस्टिनेशन अलीबाग के जीराद गांव में ₹37.86 करोड़ में 5 एकड़ से अधिक की जमीन खरीदी थी. CRE Matrix के दस्तावेज़ों के मुताबिक, 13 जनवरी 2026 को पंजीकृत हुई इस डील के तहत दो प्लॉट (1.474 हेक्टेयर और 0.627 हेक्टेयर) खरीदे गए, जिसके लिए ₹2.27 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी दी गई थी. पिछले चार सालों में इस क्षेत्र में दंपति का यह दूसरा बड़ा निवेश है,  इससे पहले 2022 में भी उन्होंने यहां फार्महाउस बनाने के लिए लगभग 8 एकड़ जमीन खरीदी थी। 

Related Posts

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की हार का ठीकरा मुझ पर फोड़ा गया, आजम खान ने आलोचकों को दिया जवाब

नई दिल्ली पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज आजम खान ने अपने देश के क्रिकेट फैंस के सोशल मीडिया व्यवहार पर तीखा हमला बोला है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा…

टीम इंडिया के लिए बड़ी खबर, चोट के चलते न्यूजीलैंड का धाकड़ ओपनर पूरी सीरीज से बाहर

नई दिल्ली  भारत के खिलाफ चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों की चोटों की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581