वेस्ट बैंक में बढ़ेगा सैन्य अभियान? नेतन्याहू के बयान से बढ़ा तनाव

नई दिल्ली
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इजराइल कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बड़े स्तर पर कार्रवाई के लिए तैयार है. उनके इस बयान को इलाके में सैन्य अभियान तेज करने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

अल जजीरा के मुताबिक, नेतन्याहू ने पत्रकारों से कहा कि सुरक्षा बलों को गांवों में जाने, तलाशी लेने, हथियार जब्त करने और लोगों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं. क्षेत्र में जारी छापों और हिंसक झड़पों के बीच यह रुख काफी सख्त माना जा रहा है. बातचीत के दौरान यह बात जोर देकर कही गई कि 'आतंकी ठिकानों' के खिलाफ इजरायल व्यापक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है. सेना का ध्यान इस समय पूरे इलाके में अपनी पकड़ मजबूत करने और सुरक्षा अभियानों को कड़ा करने पर केंद्रित है.

नेतन्याहू का यह बयान ऐसे समय आया है, जब वेस्ट बैंक में इजरायली सेना की छापेमारी जारी है. इसी दौरान कुछ इलाकों में इजरायली बस्तियों के लोगों की ओर से भी हमलों की खबरें सामने आई हैं. ऐसे में इस बयान को मौजूदा अभियान को और आगे बढ़ाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

स्थानीय निवासियों का छलका दर्द
दूसरी तरफ, अल जजीरा से बात करते हुए 'यूथ अगेंस्ट सेटलमेंट्स' के संस्थापक ईसा अमरो ने जमीनी हकीकत बयां की. उनका कहना है कि कब्जे वाले क्षेत्रों में रहने वाले फिलिस्तीनी नागरिक हर दिन हिंसा का सामना करने को मजबूर हैं. हाल के महीनों में हमले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं. जब भी कोई नागरिक अपने घर, परिवार या संपत्ति का बचाव करने की कोशिश करता है, उस पर हमला कर दिया जाता है या हिरासत में ले लिया जाता है.

ईसा अमरो ने दावा किया कि लगातार हमलों के डर से हाल के वर्षों में 20 से ज्यादा फिलिस्तीनी समुदाय अपने गांव छोड़ चुके हैं. उनके मुताबिक, सैकड़ों परिवार अपना घर, जमीन और बस्तियां छोड़ने को मजबूर हुए हैं. उन्होंने इसे 'जातीय सफाए' जैसा बताया.
 

Related Posts

ट्रंप के दिवाली समारोह की चर्चा, हनुमान चालीसा के तोहफे के बीच अमेरिका में भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा गरमाया

वॉशिंगटन  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल के लोगों के साथ दिवाली मनाई है। अमेरिकी समय के मुताबिक शुक्रवार को वाइट हाउस में दिवाली समारोह…

अमेरिका में OpenAI के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, ChatGPT पर जहर देने की योजना में मदद के आरोप

 वाशिंगटन  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच इसके दुरुपयोग से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले जेम्स गेट्स ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581