युवा गेंदबाजों पर सवाल, अश्विन बोले- भुवनेश्वर जरूरी

नई दिल्ली
पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर बड़ा बयान दिया है. अश्विन का मानना है कि अगर टीम इंडिया को विश्व कप जीतना है तो सिर्फ युवा तेज गेंदबाजों के भरोसे नहीं रहा जा सकता. उन्होंने चयनकर्ताओं से अपील की है कि अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में मौका दिया जाए.

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि भुवनेश्वर ने पिछले दो IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) सीजन में अपनी फिटनेस और प्रदर्शन से साबित कर दिया कि उनमें अभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट बचा हुआ है. उनके मुताबिक, विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अनुभव सबसे बड़ा हथियार होता है और भुवनेश्वर वही अनुभव भारतीय टीम को दे सकते हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा कि वह यह नहीं कह रहे कि भुवनेश्वर कुमार को सीधे विश्व कप टीम में शामिल कर लिया जाए, लेकिन उन्हें कम से कम एक मौका जरूर मिलना चाहिए.

रविचंद्रन अश्विन ने कहा, 'क्यों नहीं? मौजूदा समय में हमारी फास्ट बॉलिंग में संघर्ष नजर आ रहा है. भुवनेश्वर कुमार पर जरूर विचार होना चाहिए. मैं यह नहीं कह रहा कि उन्हें सीधे टीम में ले लो, लेकिन कम से कम एक मौका देकर देखो. उन्होंने आरसीबी के लिए लगातार दो सीजन खेलकर खुद को फिट साबित किया है. नई गेंद को स्विंग कराने की उनकी क्षमता, डेथ ओवरों में गेंदबाजी और निचले क्रम में बल्लेबाजी टीम के लिए काफी उपयोगी हो सकती है.'

भुवी में क्या है खास? अश्विन ने बताया
रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अनुभवी तेज गेंदबाज ने पिछले दो सीजन में खुद को फिट रखा और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिताब जीतने में सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक रहे. अश्विन कहते हैं, 'भुवनेश्वर सिर्फ नई गेंद से विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं हैं, बल्कि डेथ ओवरों में भी रन रोकने की क्षमता रखते हैं. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, जो उन्हें अन्य तेज गेंदबाजों से अलग बनाती है.'

रविचंद्रन अश्विन ने मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि युवा गेंदबाजों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अनुभव की बराबर जरूरत होती है. अश्विन ने कहा, 'गुरनूर, प्रसिद्ध और प्रिंस… क्या आप इन्हीं गेंदबाजों के साथ वर्ल्ड कप खेलना चाहेंगे? मुझे पूरी तरह भरोसा नहीं है. इनमें से एक-दो खिलाड़ी जरूर टीम में हो सकते हैं, लेकिन उनके साथ बुमराह, हर्षित राणा और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज होने चाहिए. युवा और अनुभव का यही संतुलन टीम को मजबूत बनाएगा.'

रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप अब ज्यादा दूर नहीं है. ऐसे में लगातार नए खिलाड़ियों को आजमाने के बजाय चयनकर्ताओं को अपनी मुख्य तेज गेंदबाजी यूनिट तय कर लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हर्षित राणा, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों को पर्याप्त मौके मिल चुके हैं. अब समय आ गया है कि विश्व कप के लिए चार या पांच तेज गेंदबाजों का एक कोर ग्रुप तैयार किया जाए.

रविचंद्रन अश्विन कहते हैं, 'अब खिलाड़ियों को तैयार करने का समय नहीं है. अब यह पहचानना होगा कि आपके चार या पांच प्रमुख तेज गेंदबाज कौन होंगे, जिनमें से तीन विश्व कप खेलेंगे. इसलिए भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी को चर्चा से बाहर नहीं रखा जा सकता."

36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं, लेकिन आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है. नई गेंद से स्विंग, डेथ ओवरों में सटीक यॉर्कर और दबाव में शांत रहने की क्षमता उन्हें आज भी भारत के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में शामिल करती है.

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे: टीम इंडिया की नई रणनीति तैयार, 3 खिलाड़ियों की होगी छुट्टी; जानें संभावित प्लेइंग XI

माउंट माउंगानुई भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला 13 नवंबर (शुक्रवार) को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाना है. भारतीय समयानुसार…

टीम इंडिया से दूर हुए केएस भरत अब UAE के लिए खेलेंगे, मैदान पर वापसी को तैयार विकेटकीपर बल्लेबाज

 अबू धाबी भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए नया रास्ता चुना है. 33 वर्षीय भरत अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581