Facebook Users के लिए खुशखबरी! बिना पैसे मिलेगा ब्लू वेरिफाइड बैज, AI फेक इमेज पर लगेगी लगाम

नई दिल्ली 

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आने के बाद अब बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर कई फेक आईडी तैयार की है. ऐसे में अधिकतर लोगों को असली और नकली अकाउंट के बीच फर्क करना मुश्किल हो रहा है. इस समस्या को दूर करने के लिए फेसबुक ने एक बड़ा फैसला लिया है। 

फेसबुक अब 'फेसबुक वेरिफाइड' टैग लेकर आया है. कंपनी ने बताया है कि AI के दौरान में फेक फोटो, मैसेज और कंटेंट आदि को जनरेट करना आसान है. ऐसे में न्यू फेसबुक वेरिफाइड की मदद से असली और नकली प्रोफाइल की पहचान करना आसान है। 

फ्री वेरिफिकेशन सिस्टम क्या है? 

फेसबुक का यह नया फीचर, असल में एक फ्री वेरिफिकेशन सिस्टम है. इस फीचर के तहत यूजर्स को अपना वीडियो सेल्फी रिकॉर्ड करना होता है. फिर फेसबुक उस वीडियो को यूजर की मौजूदा प्रोफाइल फोटो से मिलाकर आइडेंटी को कंफर्म करता है। 

वेरिफेशन प्रोसेस कंप्लीट होने के बाद मिलेगा बैज 
इस प्रोसेस में कुछ मिनट ही लगते हैं. वेरिफिकेशन सफल होने पर यूजर को वेरिफाइड बैज या कहें कि टिक मार्क मिल जाता है. यह बैज उसकी प्रोफाइल पर भी नजर आएगा।

वेरिफाइड टिक मार्क बैज कई जगह दिखेगा  
फेसबुक कंफर्म कर चुका है कि यह वेरिफाइड टिक मार्क बैज कई जगहों पर नजर आएगा. इसमें फेसबुक डेटिंग, मार्केटप्लेस, ग्रुप और प्रोफाइल टू स्टार्ट जैसे नाम शामिल हैं. यह फीचर अभी सिर्फ 18 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है. कंपनी ने बताया है कि इसका रोलआउट फेजवाइज तरीके से किया जा रहा है। 

बीते एक-दो साल में ऐसे बहुत से केस सामने आ चुके हैं, जहां सोशल मीडिया के जरिए किसी दूसरे शख्स की फोटो चोरी कर ली जाती है. इसके बाद उस चोरी की फोटो की मदद से AI का इस्तेमाल करके एक फेक फोटो बना ली जाती है. फिर वीडियो आदि तैयार करके उसका फेक अकाउंट बना लेते हैं. मेटा अपने यूजर्स को ऐसे फर्जीवाड़े से बचाना चाहता है। 

Related Posts

ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य, 23 नवंबर को जानें अपना भविष्

मेष राशि आज के दिन खुद को एक्टिव रखें। कुछ लोगों के टीम प्रोजेक्ट्स में बढ़ चढ़कर काम करने की जरूरत है। कुछ लोगों को कमाई बढ़ाने के नए मौके…

नई कार खरीदने वालों को झटका, मारुति ने बढ़ाई कीमतें, जानिए कितना हुआ इजाफा

नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने एक बार फिर ग्राहकों को झटका दिया है. कंपनी ने रविवार, 22 नवंबर 2026 से अपने चुनिंदा कार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581