सड़क पर स्टंट नहीं, सुरक्षित सफर चुनें: रायपुर पुलिस के इमोशनल संदेश ने जीता लोगों का दिल

रायपुर.

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, लापरवाह ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर लगाम लगाने के लिए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो और इसके साथ दिए गए संदेश में इस बात पर जोर दिया गया है कि आपका परिवार आपकी सुरक्षित वापसी का इंतजार करता है, न कि किसी अनहोनी की खबर का।

दरअसल, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की ओर से शोसल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि युवक 18 साल का हो गया है, जिसकी खुशी में माता-पिता और बहन उसे सरप्राइज देने की तैयारी में है। इस बीच उसके पिता के पास फोन आता है कि उसका एक्सिडेंट हो गया है, जिससे जन्मदिन की खुशियां पल भर में मातम में बदल जाती है।

युवाओं से अपील
दो मिनट के रोमांच या खुद को “कूल” दिखाने के चक्कर में युवा अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल देते हैं। कमिश्नरेट ने याद दिलाया है कि असली बहादुरी और जिम्मेदारी सड़क पर नहीं, बल्कि जीवन के हर कदम पर नियमों का पालन करने में है। इसी के साथ ही अपील की गई है कि धीरे चलिए, सुरक्षित चलिए। आपका परिवार आपकी मंज़िल का इंतज़ार कर रहा है, आपकी ख़बर का नहीं।

Related Posts

CG ओपन स्कूल की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, विलंब शुल्क के साथ 25 जनवरी तक मौका

रायपुर राज्य ओपन स्कूल की ओर से मार्च-अप्रैल 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी।…

पंचायती राज में महिलाओं की ऐतिहासिक कामयाबी, राजस्थान के 26 जिलों में संभाली जिला प्रमुख की कमान

जयपुर  ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ भले ही संसद में पारित नहीं हो पाया, लेकिन राजस्थान में पंचायत चुनाव के तहत बुधवार को हुए जिला प्रमुखों के चुनाव में महिलाओं ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581