घर पर बनाएं शुद्ध कॉर्न फ्लोर, आसान तरीका जानें आज

 रसोई में खाना बनाने में काम आने वाला कॉर्न फ्लोर एक जरूर चीज है, जिसका इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है. कॉर्न फ्लोर डालकर ग्रेवी और सूप को गाढ़ा करते हैं, इसके अलावा पकौड़े, कटलेट, फ्रेंच फ्राइज़, क्रिस्पी कॉर्न, केक, कुकीज या पेस्ट्री तक में इस्तेमाल किया जाता है. इतना नहीं कॉर्न फ्लोर का इस्तेमाल होममेड फेसवॉश और शैम्पू बनाने में भी काम आता है.

मगर आजकल बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड कॉर्न फ्लोर की शुद्धता को लेकर कई लोगों के मन में सवाल रहता है.अगर आप भी घर पर शुद्ध और बिना किसी मिलावट वाला कॉर्न फ्लोर बनाना चाहते हैं, तो ताजे भुट्टे की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. बारिश में भुट्टे भी बाजार में मिलने शुरू हो जाते हैं और ऐसे में आप घर पर ही कम पैसों में ही शुद्ध कॉर्न फ्लोर बना सकते हैं.

घर का बना कॉर्न फ्लोर न सिर्फ शुद्ध होता है, बल्कि इसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से बनाकर लंबे समय तक स्टोर भी कर सकते हैं. आइए आपको घर पर कॉर्न फ्लोर बनाने का बिल्कुल आसान तरीका बताते हैं, जिसे जानने के बाद आप बाजार से कॉर्न फ्लोर बाजार से खरीदना बंद कर देंगे.

कॉर्न फ्लोर बनाने के लिए सामग्री
    4-5 ताजे और पके हुए भुट्टे
    पानी, जरूरत के अनुसार

घर पर कॉर्न फ्लोर बनाने का तरीका
    सबसे पहले भुट्टों के छिलके और रेशे अच्छी तरह हटा लें.अब चाकू की मदद से भुट्टे के सभी दाने अलग कर लें.ध्यान रखें कि दानों में कोई खराब या काला हिस्सा न हो.
    कॉर्न फ्लोर बनाने के लिए दानों में बिल्कुल भी नमी नहीं होनी चाहिए.दानों को एक साफ कपड़े या बड़ी प्लेट में फैलाकर तेज धूप में 2 से 3 दिन तक सुखाएं.
    बीच-बीच में दानों को चलाते रहें ताकि वे चारों तरफ से अच्छी तरह सूख जाएं. अगर मौसम में नमी हो, तो दानों को धीमी आंच पर कड़ाही में हल्का सा गर्म करके भी सुखाया जा सकता है. हालांकि, उन्हें भूनना नहीं है.
    जब भुट्टे के दाने पूरी तरह सूख जाएं और हाथ से दबाने पर सख्त महसूस हों, तो उन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें.
    पीसे हुए पाउडर को बारीक छलनी से छान लें. जो मोटे कण बच जाएं, उन्हें दोबारा पीसकर छान लें.इस तरह आपको बारीक और शुद्ध कॉर्न फ्लोर मिल जाएगा.

इस तरीके से स्टोर करें
कॉर्न फ्लोर को स्टोर करने के लिए उसे पूरी तरह से ठंडा होने दें. उसके बाद ही इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें. अच्छा होगा कि आप इसे किसी ठंडी और सूखी जगह पर रखें. नमी से बचाने के लिए हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें.

प्रो टिप्स
    भुट्टे के दाने पूरी तरह सूखे होने चाहिए.
    थोड़ी भी नमी रहने पर आटा जल्दी खराब हो सकता है.
    कॉर्न फ्लोर को हमेशा एयरटाइट डिब्बे में रखें.
    आटे में नमी या अजीब बदबू महसूस हो तो उसका इस्तेमाल न करें.
    लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इसे फ्रिज में भी रखा जा सकता है.
     

 

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581