होटल-ढाबों पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण, उदयपुर में हाईवे किनारे बुलडोजर अभियान तेज

उदयपुर
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और पीडब्ल्यूडी की जमीनों से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। उदयपुर जिले की सात तहसीलों में दोनों विभागों की जमीनों पर 1 हजार 254 अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। इनमें से अब तक 598 से ज्यादा अतिक्रमणों को हटाया जा चुका है, जबकि 658 अतिक्रमण अब भी मौजूद हैं, जिन पर बुलडोजर चलना तय माना जा रहा है। ये वे निर्माण हैं, जो हाईवे के दोनों ओर 40-40 मीटर क्षेत्र के प्रतिबंधित सीमा में हुए हैं। जिले में एनएचएआई की जमीन पर 418 और पीडब्ल्यूडी की जमीन पर 80 के करीब अतिक्रमण है।

हाईवे और तहसीलवार लेखा-जोखा
उदयपुर में नेशनल हाईवे की जमीन पर धार्मिक, आवासीय और व्यावसायिक (होटल/ढाबा) तीन श्रेणियों में अतिक्रमण पाए गए हैं।
    धार्मिक- 9
    आवासीय- 97
    व्यावसायिक (होटल/ढाबा)- 312
    कुल अतिक्रमण- 418
    अब तक हटाए- 137
    बकाया- 281

क्या कहते हैं आंकड़े?
गोमती चौराहा-उदयपुर सेक्शनः यहां सर्वाधिक 160 अतिक्रमण चिन्हित किए, जिनमें 126 होटल और ढाबे शामिल हैं। इनमें से 20 हटाए गए हैं।

पिंडवाडा-उदयपुर सेक्शन: एक धार्मिक स्थल, 2 घर और 7 कमर्शियल भवन मिले, इनमें से सभी को हटा दिया गया है।

बड़गांव तहसील का कुल आंकड़ाः 170 में से 20 हटाए गए और 150 अतिक्रमण हटाए जाने बाकी हैं।

पिंडवाड़ा-उदयपुर सेक्शनः यहां 53 अतिक्रमण हैं, जिनमें 1 धार्मिक, 7 आवासीय, 45 होटल/ढाबे पाए गए। इनमें से 39 को हटाया जा चुका है।

पिंडवाड़ा-उदयपुर सेक्शनः 31 अतिक्रमण जिनमें 6 आवासीय और 25 होटल/ढाबे मिले हैं। कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उदयपुर-रतनपुर-शामलाजी सेक्शनः यहां 31 निर्माण चिन्हित किए गए हैं, जिनमें 3 धार्मिक, 5 आवासीय, 23 होटल/ढाबे शामिल थे, इनमें से 17 हटाए जा चुके हैं।

यहां 21 अतिक्रमण पाए गए हैं, जिनमें 10 आवासीय, 11 होटल/ढाबे शामिल हैं। 12 अतिक्रमण हटाए गए हैं।

पिंडवाड़ा-उदयपुर सेक्शनः 12 अतिक्रमण मिले, सभी हटा दिए गए।

उदयपुर-रतनपुर-शामलाजी सेक्शनः यहां 64 अतिक्रमण (35 आवासीय, 28 होटल/ढाबे) मिले, जिनमें से 19 हटाए गए।

सिक्स लेन ग्रीनफील्ड उदयपुर बाइपासः यहां 14 अवैध निर्माण दर्ज (13 होटल/ढाबे), जिनमें से सभी को हटाया जा चुका है।

भिंडर व वल्लभनगर तहसील (एनएच-76)

भिंडरः कुल 3 व्यावसायिक निर्माण, सभी हटा दिए।

वल्लभनगर: कुल 19 व्यावसायिक निर्माण, 13 हटाए।

टास्क फोर्स करेगी सीधी कार्रवाई
हाईवे सुरक्षा क्षेत्र पर सबसे ज्यादा कब्जा होटल और ढाबा संचालकों का है। उदयपुर में एनएच-58, 27, 48 और ग्रीन फील्ड हाईवे निकल रहे हैं। जिले में इनकी लंबाई करीब 315 किमी से ज्यादा है। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि जिले में एनएचएआई की जमीन पर 418 और पीडब्ल्यूडी की जमीन पर 80 के करीब अतिक्रमण हैं। रोड सेफ्टी टास्क फोर्स की मीटिंग कर रहे हैं। इसके बाद जिले भर में 137 स्थानों से अतिक्रमण हटाए और शेष 281 स्थानों पर नोटिस दिए गए हैं और जल्द ही वहां भी कार्रवाई शुरू होगी।

 

Related Posts

8 से 10 जनवरी 2027 तक पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर में होगा साहित्य उत्सव का आयोजन

रायपुर राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के आयोजन के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। यह साहित्य उत्सव आगामी 8, 9 एवं…

पहाड़ी गांव गहन्दर को मिली बड़ी राहत, पानी के लिए भटकने की मजबूरी हुई खत्म

रायपुर कभी परिवार की प्यास बुझाने पहाड़ी रास्तों से नाले और झरने से पानी लाना महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। मटमैले पानी को कई परतों से छानकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581