प्रोटेस्ट पर आकांक्षा पुरी का बड़ा बयान, ‘पैसों का ऑफर मिला, लेकिन इस गंदगी से दूर रहना चुना’

मुंबई 

बिग बॉस और टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश फेम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर रिएक्ट किया है. आकांक्षा ने चौंकाने वाला दावा किया है. उनका आरोप है कि प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए इंडस्ट्री के लोगों को पैसे ऑफर किए जा रहे हैं। 
 आकांक्षा का बड़ा दावा
आकांक्षा के इन आरोपों ने सनसनी मचा दी है. दिल्ली, मुंबई समेत पूरे देश में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रोटेस्ट चल रहा है. अभी तक कई सेलेब्स ने सड़कों पर उतरकर छात्रों का समर्थन किया है. गुरुवार को IANS से बातचीत में आकांक्षा ने कहा कि वो चाहती हैं लोग सही चीज को सपोर्ट करें. आकांक्षा बोलीं- मैं नहीं चाहती छात्रों के प्रोटेस्ट को लोग मार्केटिंग का हिस्सा बनाएं. इससे पैसा ना बनाएं. ना ही इसकी आड़ में अपनी रोटी सेकें. सही बात को सपोर्ट करें. सही लोगों का साथ दें. मुझे लगता है जो भी लोग मेरे साथ हैं, चाहे वो एक्टर हो, कंटेंट क्रिएटर्स हो, सब जानते हैं, काफी लोगों को, कई सारी पार्टियां अप्रोच कर रही हैं. वो चाहते हैं हम इसे मार्केटिंग का हिस्सा बनाएं. हम प्रदर्शन की जगह पर दिखें और रैली में नजर आएं। 

''मैं इस गंदगी का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं. मैं सही चीज को सपोर्ट करने के समर्थन में हूं. इसलिए मैं वहां मौजूद हूं या नहीं, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता. जब भी किसी को जरूरत होगी मैं उनके साथ रहूंगी. मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि वो भारत का भविष्य हैं. वो स्टूडेंट्स हैं. उनके साथ ऐसा करना, जब मैंने तस्वीरें देखीं, मैं परेशान हो गई थी. मुझे लगता है वो छोटी सी चीज मांग रहे हैं, उनके साथ बात की जाए. उन्हें सपोर्ट किया जाना चाहिए.'' आकांक्षा पुरी के इस दावे ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। 

वर्कफ्रंट पर आकांक्षा हिंदी टीवी शोज और वेब सीरीज के अलावा भोजपुरी सिनेमा में भी नजर आ रही हैं. खेसारी संग उन्होंने फिल्मों और गानों में काम किया है. हिंदी इंडस्ट्री में धाक जमाने के बाद आकांक्षा ने भोजपुरी का रुख किया है. वहां भी उनके जलवे कायम हैं. एक्ट्रेस अपनी बोल्ड इमेज के लिए फेमस हैं। 

 

 

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581