एशियन गेम्स में भारत की राह तय, श्रेयस ब्रिगेड नॉकआउट में पहुंची, महिला टीम के सामने जापान की चुनौती

 नई दिल्ली
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ड्रॉ और ग्रुप्स का ऐलान हो गया है. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की पुरुष टीमों को उनकी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. दूसरी ओर अफगानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान को पहले ग्रुप स्टेज होकर गुजरना होगा. भारतीय टीम एशियन गेम्स में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेगी। 

मेन्स क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जापान के नागोया में खेली जाएगी. सभी मुकाबले टी20 फॉर्मेट में होंगे. सीधे नॉकआउट में पहुंचने वाली चार टीमों के प्रतिद्वंद्वी पहले राउंड से तय होंगे. शुरुआती चरण के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं. ग्रुप-ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल को रखा गया है. जबकि ग्रुप-बी में हॉन्ग कॉन्ग, मलेशिया और ओमान शामिल हैं. दोनों ही ग्रुपों से शीर्ष दो टीमें नॉकआउट में पहुंचेंगी, जहां उनका मुकाबला भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से होगा। 

उधर एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर के दौरान आयोजित होगी. इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और सभी मुकाबले सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरू होंगे. क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना जापान से होगा. दूसरी ओर बांग्लादेशी टीम चीन का सामना करेगी. जबकि श्रीलंकाई टीम मलेशिया और पाकिस्तानी टीम थाईलैंड से भिड़ेगी। 

क्वार्टर फाइनल मुकाबले (विमेंस क्रिकेट)
भारत vs जापान
बांग्लादेश vs चीन
श्रीलंका vs मलेशिया
पाकिस्तान vs थाईलैंड

2023 में हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. तब पुरुष वर्ग में भारत और अफगानिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था. अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर्स की बल्लेबाजी की, लेकिन भारतीय पारी शुरू होने से पहले ही मैच रद्द हो गया. बेहतर सीडिंग के आधार पर भारत को स्वर्ण पदक मिला. वहीं महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 19 रनों से हराकर गोल्ड अपने नाम किया था। 

इस बार भी भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों के पास एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने का शानदार मौका होगा. हालांकि पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीमें भारत की राह आसान नहीं बनने देंगी. ऐसे में यह टूर्नामेंट एशिया की दिग्गज टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों का गवाह बनने वाला है। 

Related Posts

विराट कोहली के बर्थडे पर खास चर्चा, अनुष्का के साथ उनकी खूबसूरत जिंदगी के 8 राज

मुंबई  टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर स्टार क्रिकेटर…

विराट कोहली ने रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी, SENA देशों में रचा क्रिकेट का नया इतिहास

 ऑकलैंड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला वनडे क्रिकेट में जमकर गरज रहा है और रिकॉर्ड बुक में कई नए अध्याय जुड़ रहे हैं. 4 नवंबर (बुधवार)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581