बिहार में अलर्ट मोड पर प्रशासन, मुजफ्फरपुर में 24 इंटरनेट सेवाओं पर रोक

पटना
राज्य में हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर हुई अशांति और उपद्रव की घटनाओं के मद्देनजर बिहार पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है।

इसी क्रम में मुजफ्फरपुर में अफवाहों और भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए गृह विभाग ने बड़ा कदम उठाया है।

जिला प्रशासन की अनुशंसा पर शहर के दो पुलिस अनुमंडल क्षेत्रों में सीमित अवधि के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है।

गृह विभाग की विशेष शाखा की ओर से जारी आदेश के अनुसार 24 जुलाई दोपहर 12:30 बजे से 26 जुलाई सुबह 10:00 बजे तक मुजफ्फरपुर के टाउन-1 और टाउन-2 पुलिस सब-डिवीजन क्षेत्रों में सोशल मीडिया और मैसेजिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

डीएम और एसएसपी की अनुशंसा पर फैसला
गृह विभाग ने यह निर्णय मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की अनुशंसा के आधार पर लिया है। प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में आशंका जताई थी कि कुछ असामाजिक तत्व इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक, भ्रामक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर सकते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है।

इसी आशंका को देखते हुए एहतियाती कदम के तौर पर इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।

24 तरह की इंटरनेट सेवाएं रहेंगी प्रभावित
आदेश के तहत फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम सहित करीब 24 प्रकार की सोशल नेटवर्किंग और मैसेजिंग सेवाओं पर रोक रहेगी।

इन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसी भी प्रकार के संदेश, फोटो, वीडियो या अन्य डिजिटल सामग्री के प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा।

हालांकि, सरकारी कार्यों के लिए उपयोग होने वाली अधिकृत इंटरनेट सेवाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है, ताकि प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों।

अफवाहों पर रोक लगाने की कोशिश
गृह विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध का उद्देश्य किसी भी व्यक्ति या समूह से संबंधित भ्रामक, उत्तेजक अथवा सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाली सामग्री के प्रसार को रोकना है।

प्रशासन का मानना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली अफवाहें कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती हैं।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा न करें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

 

Related Posts

मध्य प्रदेश में बदले नियम, रमेश चंद्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का आदेश जारी

 भोपाल कर्मचारियों और सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभाने वाले राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। शर्मा शिवराज…

नारकोटिक्स के संगठित नेटवर्क, तस्करी मार्गों एवं ड्रग्स हॉटस्पॉट की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई करें : डीजीपी

मादक पदार्थों के प्रमुख तस्करों, फरार आरोपियों एवं संगठित नेटवर्क के विरुद्ध समन्वित कार्रवाई के निर्देश अंतर-विभागीय समन्वय, वित्तीय जांच, अवैध खेती पर कार्रवाई एवं लंबित NDPS प्रकरणों की प्रभावी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581