हरियाणा में उपचार केंद्र बढ़े, 36 जगहों पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

चंडीगढ़
 हरियाणा सरकार ने वायरल हेपेटाइटिस-बी और सी से पीड़ित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीएचसीपी) के तहत राज्य में 10 नए वायरल हेपेटाइटिस उपचार केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। इन केंद्रों के शुरू होने के बाद राज्य में उपचार केंद्रों की संख्या 26 से बढ़कर 36 हो जाएगी। मरीजों को अब अपने घर के नजदीक ही निःशुल्क जांच, रोग की पुष्टि, दवाइयां, परामर्श और नियमित फालोअप उपचार की सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने बताया कि नए केंद्र फरीदाबाद के ईएसआइसी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल, फतेहाबाद के रतिया और टोहाना, जींद के नरवाना, कैथल के गुहला, करनाल के असंध और नीलोखेड़ी, सिरसा के डबवाली और ऐलनाबाद तथा पानीपत के समालखा उपमंडल नागरिक अस्पताल में स्थापित किए जाएंगे। इससे विशेष रूप से उन जिलों के मरीजों को राहत मिलेगी जहां हेपेटाइटिस के मामले अधिक हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में पीजीआइएमएस रोहतक में एक माडल उपचार केंद्र, जिला नागरिक अस्पतालों में 22 तथा सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त मेडिकल कालेजों में चार उपचार केंद्र संचालित हैं। भारत सरकार ने सभी 36 केंद्रों को मंजूरी दे दी है।

डा. मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला की हेपेटाइटिस-बी जांच कराना जरूरी है, ताकि संक्रमण मां से नवजात तक न पहुंचे। यदि गर्भवती महिला संक्रमित पाई जाती है तो नवजात को जन्म के 24 घंटे के भीतर हेपेटाइटिस-बी इम्यूनोग्लोब्युलिन (एचबीआइजी) और हेपेटाइटिस-बी का टीका लगाया जाना चाहिए। यह सुविधा हरियाणा के सभी जिला नागरिक अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है।

Related Posts

बस्तर के किसानों की चमकी किस्मत, बिहान की पहल लाई रंग

गांव में ही बिका 3850 क्विंटल मक्का, मंडी से भी ऊंचे मिले दाम रायपुर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को बिचौलियों के चंगुल से बचाने के लिए  राष्ट्रीय…

जेल में हुनर की पाठशाला, रायपुर के 70 बंदियों को मिला प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र

40 पुरुष बंदियों ने सीखी कंप्यूटर की बारीकियां, 30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का प्रशिक्षण निश्चय कार्यक्रम’ से बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, कौशल प्रशिक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581