बारिश में बनाएं क्रिस्पी वेज भजिया, चाय के साथ मिलेगा स्वाद

बारिश की हल्की रिमझिम फुहारें हों और साथ में कड़क चाय का कुल्हड़ तो मन सिर्फ गरमा-गरम और क्रिस्पी पकौड़े खाने का ही करता है. लेकिन अक्सर हर घर में सिर्फ आलू या प्याज के पकौड़े ही बनाए जाते हैं, जिन्हें बार-बार खाकर स्वाद में कुछ नयापन नहीं लगता.

अगर आप इस बारिश अपनी शाम की चाय का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो मिक्स वेजिटेबल भजिया  एक बेहतरीन ऑप्शन है. पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च और प्याज के कॉम्बिनेशन से तैयार यह भजिया बाहर से एकदम कुरकुरी और अंदर से बेहद फ्लेवरफुल होती है. इसे बनाना बेहद आसान है और यह मिंटो में बनकर तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं इसे सुपर क्रिस्पी बनाने की सीक्रेट रेसिपी.

रेसिपी (Recipe)
सामग्री:
पत्तागोभी – 1 कप (बारीक पतली कटी हुई)

प्याज – 1 (लंबे और पतले स्लाइस में कटा हुआ)

गाजर – ½ कप (कद्दूकस या पतली लंबाई में कटी हुई)

शिमला मिर्च – ½ कप (बारीक कटी हुई)

हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)

हरा धनिया – 2-3 बड़ी चम्मच (बारीक कटा हुआ)

बेसन – 1 कप

चावल का आटा – 2 बड़ी चम्मच (अतिरिक्त क्रिस्पिनेस के लिए)

अजवाइन – ½ छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच

चाट मसाला – ½ छोटा चम्मच

गरम तेल – 1 बड़ी चम्मच (सीक्रेट इंग्रीडिएंट)

तेल – तलने के लिए
स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि:
एक बड़े बाउल में कटी हुई पत्तागोभी, प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें.

अब सब्जियों में अजवाइन (हथेली से मसलकर), लाल मिर्च, हल्दी, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें. इसके बाद बेसन और चावल का आटा मिलाएं.

सब्जियों में नमक डालते ही वे अपना पानी छोड़ती हैं, इसलिए पहले बिना पानी डाले हाथों से सब्जियों और बेसन को अच्छी तरह मैश करते हुए मिक्स करें. अगर जरूरत लगे, तो सिर्फ 1-2 चम्मच पानी ही छिड़कें. बैटर को बहुत गीला न करें, सब्जियों पर बेसन की बस हल्की कोटिंग होनी चाहिए.

बैटर में 1 बड़ी चम्मच कड़क गर्म तेल डालकर मिलाएं. इससे भजिया तेल कम सोखेगी और बहुत क्रिस्पी बनेगी.

कड़ाही में तेल तेज गर्म करें. अब बैटर से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर रफ शेप में (बिना गोल किए) गर्म तेल में डालते जाएं.

आंच को मध्यम रखते हुए भजिया को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें.

तैयार गरमा-गरम वेजिटेबल भजिया को टिशू पेपर पर निकालें, ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें और हरी चटनी व गरमा-गरम चाय के साथ सर्व करें.

Related Posts

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

सरकारी नौकरी का मौका! AFMS में मेडिकल ऑफिसर के 120 पद खाली, 9 नवंबर से करें अप्लाई

नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581