PAK में खेलना होगा महंगा’, PSL से पहले दिग्गजों को मिली धमकी

 नई दिल्ली

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 शुरू होने से ठीक पहले ही इस टूर्नामेंट पर बड़ा सुरक्षा खतरा मंडराने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के धड़े जमात-उल-अहरार ने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर धमकी दी है. आतंकी संगठन ने क्रिकेट बोर्ड्स को साफ चेतावनी दी है कि वे अपने खिलाड़ियों को PSL में खेलने के लिए पाकिस्तान न भेजें. एक वरिष्ठ कमांडर के हवाले से कहा गया है कि अगर खिलाड़ियों के साथ कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। 

बताया जा रहा है कि यह धमकी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी है और इसकी पुष्टि भी की गई है. कमांडर ने यहां तक कहा कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि मैच न हो पाएं और खिलाड़ी मैदान पर न उतरें। 

इन दिग्गज खिलाड़ियों को भेजी धमकी

इस धमकी के बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ जैसे बड़े नाम PSL 2026 में खेलने वाले हैं। 

* वॉर्नर कराची किंग्स की कप्तानी करेंगे
* स्मिथ मुल्तान सुल्तांस की ओर से डेब्यू करेंगे और पाकिस्तान पहुंच चुके हैं.

इनके अलावा मार्नस लाबुशेन, मोईन अली, डेवोन कॉन्वे और एडम जम्पा जैसे कई विदेशी खिलाड़ी भी इस लीग का हिस्सा हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है. आतंकी संगठन ने वार्नर और स्मिथ जैसे दिग्गजों का नाम लेकर धमकी दी है और कहा है कि अगर वे यहां खेलने आए तो अंजाम बुरा होगा। 

PCB का बड़ा फैसला: खाली स्टेडियम में मैच
स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाया है. PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ऐलान किया है कि PSL 2026 के सभी मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे. उन्होंने कहा, “जब हम लोगों को अपनी आवाजाही सीमित करने के लिए कह रहे हैं, तो स्टेडियम में हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं कर सकते. इसलिए यह फैसला लिया गया है। 

PSL छोड़ IPL खेलने वाले खिलाड़ी

1. ब्लेसिंग मुजरबानी
जिम्बॉब्वे के इस स्टार खिलाड़ी ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपना जलवा दिखाया था. ब्लेसिंग मुजरबानी को पहले PSL में इस्लामाबद यूनाइटेड के लिए चुना गया था. लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्होंने नाम वापस ले लिया. अब वह IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे और मुस्तिफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट बने हैं. इस फैसले पर PCB ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

2. दासुन शनाका
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को PSL में लाहौर कलंदर्स ने 75 लाख में साइन किया था. लेकिन उन्होंने भी PSL छोड़ दिया और अब IPL 2026 में Rajasthan Royals के लिए खेलेंगे, जहां वह सैम करन के रिप्लेसमेंट हैं.

3. गुडाकेश मोती
गुडाकेश मोती को लाहौर कलंदर्स ने खरीदा था, लेकिन वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव के कारण वह भारत में ही फंस गए और PSL नहीं खेल पाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ सकते हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

4. स्पेंसर जॉनसन
स्पेंसर जॉनसन को क्वेटा ग्लेडिएटर ने 5.6 करोड़ में खरीदा था. लेकिन उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से संकेत मिला है कि वह PSL छोड़कर IPL 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ सकते हैं. हालांकि इस पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है.

पहले भी छोड़ चुके हैं PSL
यह पहली बार नहीं है जब खिलाड़ियों ने PSL छोड़ा हो. इससे पहले भी कई बड़े नाम ऐसा कर चुके हैं:

कॉर्बिन बॉश (2025)
* कुसल मेंडिस (2025)
* मिचेल ओवन (2025)
* काइल जेमिसन (2025)

क्यों IPL को चुनते हैं खिलाड़ी?

* IPL में ज्यादा पैसा मिलता है
* ग्लोबल एक्सपोजर ज्यादा
* दूसरी लीग्स (SA20, MLC, ILT20) में मौके
* बड़ी फ्रेंचाइजी और बेहतर नेटवर्क

यही वजह है कि PSL को हर साल इस चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.

पीसीबी ने लिए ये फैसले

* यह टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होगा
* कुल 44 मैच खेले जाएंगे
* सभी मुकाबले लाहौर और कराची में होंगे
* ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी गई है

बढ़ी चिंता, क्या प्रभावित होगा टूर्नामेंट?

PSL 2026 से पहले आई इस धमकी ने टूर्नामेंट पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. अब देखना होगा कि विदेशी खिलाड़ी इस स्थिति में खेलने का फैसला करते हैं या नहीं। 

Related Posts

भारत-पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को होगी भिड़ंत, अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19…

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581