घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी भाकरवड़ी, चाय के साथ लगेगी बेहद स्वादिष्ट

 चाय के साथ कुछ ऐसा खाने का मन हो जो स्वाद में मसालेदार, टेक्सचर में एकदम क्रिस्पी और खाने में बेहद टेस्टी हो, तो भाकरवड़ी से बेहतर भला क्या हो सकता है. नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि यह क्या बला है, लेकिन महाराष्ट्र और गुजरात का यह पारंपरिक स्नैक है. इनके अलावा आज यह डिश पूरे देश में खूब पसंद की जाती है. शाम की चाय के साथ सर्व की जाने वाली भाकरवड़ी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है अक्सर लोग इसे बाजार से खरीदकर खाते हैं, लेकिन घर पर बनी ताजी भाकरवड़ी का स्वाद ही अलग होता है.

अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी खास या महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ती. घर में मौजूद कुछ सामान्य सामग्री से आप आसानी से स्वादिष्ट और लंबे समय तक कुरकुरी रहने वाली भाकरवड़ी तैयार कर सकते हैं. गोल-गोल रोल की गई भाकरवड़ी बाहर से कुरकुरी होती है, जबकि इसके अंदर नारियल, तिल, खसखस और कई तरह के मसालों की स्टफिंग भरी होती है.  तो चलिए जानते हैं घर पर क्रिस्पी और मसालेदार भाकरवड़ी बनाने की आसान रेसिपी.

भाकरवड़ी बनाने के लिए सामग्री
आटे के लिए:
    1 कप मैदा
    2 बड़े चम्मच बेसन
    2 बड़े चम्मच तेल
    नमक स्वादानुसार
    पानी जरूरत के अनुसार

स्टफिंग के लिए:
    ½ कप सूखा नारियल
    2 बड़े चम्मच तिल
    2 बड़े चम्मच खसखस
    1 बड़ा चम्मच धनिया के बीज
    1 छोटा चम्मच जीरा
    1 छोटा चम्मच सौंफ
    1-2 सूखी लाल मिर्च
    1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
    ½ छोटा चम्मच हल्दी
    ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
    1 छोटा चम्मच चीनी
    नमक स्वादानुसार

भाकरवड़ी बनाने का आसान तरीका
    सबसे पहले एक कटोरे में मैदा, बेसन, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटे को ढककर करीब 15 से 20 मिनट के लिए रख दें.
    अब एक पैन में सूखा नारियल, तिल, खसखस, धनिया के बीज, जीरा, सौंफ और सूखी लाल मिर्च को हल्का रोस्ट कर लें. ठंडा होने के बाद इन्हें दरदरा पीस लें.
    इस मिक्सर को जार से निकाल लें और इसमें अमचूर, हल्दी, गरम मसाला, चीनी और नमक मिलाएं.
    अब आटे की लोई बनाकर इसे पतला और लंबा बेल लें. पूरी सतह पर तैयार मसाला फैलाएं और हल्के हाथों से दबा दें.
    अब इसे कसकर रोल करते हुए बेलन की शेप दें. किनारे पर थोड़ा पानी लगाकर रोल को अच्छी तरह सील कर दें. अब इस रोल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और हर टुकड़े को हल्का दबा दें.
    इस दौरान कड़ाही में तेल गर्म करें और जब तेल गर्म हो जाए तब भाकरवड़ी को मिडियम-स्लो आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
    तली हुई भाकरवड़ी को पेपर टॉवल पर निकाल लें. ठंडी होने के बाद इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.

कुरकुरी भाकरवड़ी बनाने का सीक्रेट
भाकरवड़ी को हमेशा मिडियम और स्लो आंच पर फ्राई करें. तेज आंच पर तलने से यह बाहर से जल्दी ब्राउन हो जाएगी, लेकिन अंदर से कुरकुरी नहीं बनेगी. साथ ही आटा बहुत नरम न गूंथें, तभी भाकरवड़ी का टेक्सचर एकदम परफेक्ट आएगा.

चाय के साथ करें सर्व
सुबह हो या शाम गरमा-गरम चाय और कॉफी के साथ सर्व की गई यह मसालेदार और क्रिस्पी भाकरवड़ी बहुत टेस्टी लगती है. आप चाहे तो इसे ऑफिस में भी शाम की छोटी भूख के लिए बैग में रखकर ले जा सकते हैं.

Related Posts

धनतेरस की शॉपिंग से पहले देखें लिस्ट, इन 9 चीजों की खरीदारी से मिलेगा शुभ फल

धनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है. इस साल धनतेरस  6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह…

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581