चार्जिंग पोर्ट की सफाई में रखें सावधानी, गलत तरीका कर सकता है नुकसान

स्मार्टफोन का चार्जिंग पोर्ट एक अहम हिस्सा है. चार्जिंग से लेकर डेटा ट्रांसफर के लिए जरूरी है. फोन जेब, बैग और धूल वाली जगहों पर रखने से पोर्ट के अंदर धीरे-धीरे धूल, कपड़ों के रेशे और छोटे-छोटे कण जमा हो जाते हैं. ऐसे में चार्जिंग केबल ठीक से कनेक्ट नहीं हो पाती और चार्जिंग में दिक्कत आने लगती है. कई बार केबल लगाते ही लूज भी होने लगता है.

चार्जिंग पोर्ट की सफाई करना जरूरी है, लेकिन इसे गलत तरीके से साफ करना आपके फोन को नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसलिए सफाई करने से पहले यह जानना जरूरी है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

सबसे पहले फोन को पूरी तरह बंद कर दें. अगर चार्जर लगा है तो उसे निकाल दें. अब किसी टॉर्च की मदद से चार्जिंग पोर्ट के अंदर देखें. अगर आपको धूल या कपड़ों के रेशे दिखाई दे रहे हैं, तभी सफाई करें. अगर पोर्ट साफ दिख रहा है और फिर भी फोन चार्ज नहीं हो रहा, तो समस्या चार्जर, केबल या फोन के हार्डवेयर में भी हो सकती है.

अगर सिर्फ हल्की धूल जमी है तो एक साफ और सूखे, मुलायम ब्रश से बहुत हल्के हाथ से पोर्ट के बाहर और किनारों की सफाई करें. किसी भी चीज को जोर से अंदर न डालें. इससे पोर्ट के अंदर लगे छोटे-छोटे पिन खराब हो सकते हैं.

बहुत से लोग चार्जिंग पोर्ट साफ करने के लिए सेफ्टी पिन, सुई, पेपर क्लिप या चाकू जैसी धातु की चीजें इस्तेमाल करते हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए. इससे पोर्ट के पिन मुड़ सकते हैं या शॉर्ट सर्किट का खतरा हो सकता है. अगर ऐसा हुआ तो चार्जिंग पोर्ट बदलवाना पड़ सकता है.

अगर आपके फोन में पानी चला गया है या 'Moisture Detected' का मैसेज आ रहा है, तो सबसे पहले चार्जर निकाल दें. फोन को कुछ घंटों तक सूखने दें. जरूरत हो तो ठंडी हवा वाले पंखे के सामने रखें. गीले पोर्ट में चार्जर लगाने की कोशिश न करें. सैमसंग भी यही सलाह देता है कि पोर्ट पूरी तरह सूखने के बाद ही चार्जिंग करें.

एक और बात का ध्यान रखें. कई लोग चार्जिंग पोर्ट में पानी, सैनिटाइजर, परफ्यूम  या कोई केमिकल स्प्रे डाल देते हैं. ऐसा करना भी सही नहीं है. इससे फोन के अंदर नुकसान हो सकता है. ऐपल भी सलाह देता है कि फोन के किसी भी खुले हिस्से में लिक्विड या क्लीनिंग केमिकल नहीं जाना चाहिए.

अगर सफाई के बाद भी फोन चार्ज नहीं हो रहा, केबल बार-बार निकल रही है या चार्जिंग बीच-बीच में रुक रही है, तो बार-बार खुद कोशिश करने के बजाय कंपनी के ऑफिशियल सर्विस सेंटर पर जाना बेहतर रहेगा. कई बार समस्या पोर्ट की नहीं, बल्कि चार्जिंग आईसी, बैटरी या केबल की भी हो सकती है.

आम तौर पर अगर आपका फोन हमेशा जेब में रहता है, तो हर तीन से छह महीने में एक बार चार्जिंग पोर्ट की जांच कर लेना अच्छा रहता है. अगर आपको धूल जमा दिखे तभी सफाई करें. बिना वजह बार-बार पोर्ट में कोई चीज डालकर सफाई करने की जरूरत नहीं होती. जितना कम पोर्ट के अंदर छेड़छाड़ करेंगे, उसके खराब होने का खतरा भी उतना ही कम रहेगा.

Related Posts

Rashifal 10 November: मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, आर्थिक उन्नति के बनेंगे योग

आज का मेष राशिफल     पॉजिटिव – आज आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। प्रेम जीवन में…

iPhone Duo का ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में निकला दम, रेत में फंसा हिंज और मोड़ने पर टूटी स्क्रीन जैसी खराबी

मुंबई  एपल इस साल सितंबर के महीने में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च किया, जिसका नाम iPhone Duo है. इस आईफोन इंतजार पिछले कई सालों से किया जा रहा था.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581