भारत में फिर दौड़ेंगी FORD की कारें? तमिलनाडु के CM विजय से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें

चेन्नई

क्या फोर्ड (Ford) भारत में वापसी करेगी? ये सवाल कुछ-कुछ दिनों पर चर्चा में आ जाता है. कभी इसकी वजह फोर्ड एंडेवर (Ford Endeavor) का भारत में दिखना, तो कभी फोर्ड की ओर से उठाए गए कदम है. एक बार फिर इसकी चर्चा हो रही है. इस बार वजह फोर्ड मोटर कंपनी है, जिसकी लीडरशिप तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से मिली है। 

लगभग 10 महीने पहले फोर्ड ने तमिलनाडु सरकार के साथ 3250 करोड़ रुपये का एक एमओयू साइन किया था. इसके तहत कंपनी चेन्नई के पास अपने मराईमलाई नगर प्लांट को वापस शुरू करने वाली है. फोर्ड मोटर कंपनी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सीएम विजय से इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने को लेकर मिला है। 

क्या है कंपनी का प्लान?
आधिकारिक रिलीज के मुताबिक, इस बैठक में तमिलनाडु में फोर्ड के मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट को वापस शुरू करने, कंपनी की मौजूदा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स के विस्तार और फ्यूचर इन्वेस्टमेंट को लेकर चर्चा हुई है. चेन्नई में फोर्ड का सबसे बड़ा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर है, जिसमें 12 हजार लोग टेक्नोलॉजी रोल में काम करते हैं। 

इसके अलावा कंपनी मराईमलाई प्लांट में 2029 तक इंजन प्रोडक्शन शुरू करने की तैयारी कर रही है. इस प्लांट में सालाना 2,35,000 इंजन तैयार करने की क्षमता है. इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से 600 डायरेक्ट जॉब्स क्रिएट होंगी. फोर्ड की तमिलनाडु में मौजूदगी को देखते सीएम विजय ने कंपनी को सपोर्ट करने का वादा किया है। 

फोर्ड और भारतीय मार्केट
फोर्ड ने भारत में एंट्री 1995 में की थी. हालांकि, उस वक्त कंपनी महिंद्रा के साथ 50-50 की पार्टनरशिप में आई थी. कंपनी की पहली कार फोर्ड एस्कॉर्ट (Escort) थी. 1998 में फोर्ड ने महिंद्रा से हिस्सेदारी खरीद ली और फोर्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत हुई।  

2010 में आई फोर्ड फिगो (Ford Figo) ने कंपनी की सेल्स को आगे बढ़ाया. अफोर्डेबल प्राइस पर आने वाली इस हैचबैक को दमदार बिल्ड क्वालिटी और डीजल इंजन की वजह से भारतीय बाजार में सफलता मिली. फोर्ड इकोस्पोर्ट ने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की शुरुआती की और आज भी लोग इस कार को दीवाने हैं। 

फोर्ड की सबसे पॉपुलर कारों में एंडेवर भी शामिल है, जिसने टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर दी. हालांकि, 2021 में कंपनी ने भारतीय बाजार में प्रोडक्शन और सेल्स बंद करने का फैसला किया. कंपनी अभी भी भारत में सर्विस और पार्ट्स मुहैया कराती है. वहीं 2024 में कंपनी ने अपने चेन्नई प्लांट को वापस निर्यात के लिए शुरू करने प्लान बनाया। 

क्या वापसी कर रही है कंपनी?
अब सवाल है कि क्या फोर्ड की भारत में वापसी होगी. फोर्ड ने फिलहाल चेन्नई में अपने प्लांट को शुरू करने की योजना बनाई है. इसके लिए फोर्ड लगातार तमिलनाडु सरकार से संपर्क में भी है. हालांकि, फोर्ड की गाड़ियां भारत में आएंगी या नहीं इस पर कंपनी ने कुछ नहीं कहा है. फिलहाल फोर्ड का फोकस भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने पर है. कार लॉन्च और सेल्स को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। 

Related Posts

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को झटका, शेयर बाजार में जबरदस्त रैली से निवेशक गदगद

मुंबई  अमेरिका के शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन बमबम नजर आए. दरअसल, US Stock Market डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद अचानक तूफानी तेजी पकड़े हुए दिखे. डाउ जोन्स ने…

Canva में 22% कर्मचारियों की छंटनी का फैसला, जानें नौकरी गंवाने वालों को क्या मिलेगा

 नई दिल्ली Canva में पहली बार बड़े लेवल की छंटनी का ऐलान कर दिया है. दरअसल, कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के बढ़ते खर्च और ऑटोमेशन के चलते कुछ बदलाव करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581