ट्रंप के टैरिफ ऐलान से बाजार में हड़कंप, फार्मा इंडेक्स फिसला, सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में

मुंबई 
   
शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रेड जोन में ओपन हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex 550 अंक से ज्यादा फिसलकर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी खुलते ही करीब 150 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया. मार्केट में गिरावट के बीच ज्यादातर फार्मा कंपनियों के शेयर भरभराकर टूटे. अरविंदो फार्मा से लेकर सिप्ला, सनफार्मा जैसी कंपनियों के स्टॉक्स बड़ी गिरावट लेकर ट्रेड कर रहे थे। 

सेंसेक्स-निफ्टी की खराब शुरुआत 
बुधवार को शेयर मार्केट में ट्रेडिंग ओपन होने के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,470 की तुलना में गिरावट लेकर 77,384 पर खुला और फिर कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान 575 अंक से ज्यादा फिसलकर 76,851 के लेवल पर आ गया। 

इस बीच NSE Nifty की चाल को देखें, तो इसका हाल भी सेंसेक्स के जैसा ही नजर आया. 50 शेयरों वाला ये इंडेक्स मंगलवार के अपने बंद 24,187 की तुलना में मामूली गिरावट लेकर 24,150 पर ओपन हुआ और फिर अचानक इसके फिसलने की रफ्तार तेज होती चली गई और ये 170 अंक के आसपास टूटकर 24,011 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। 

फार्मा शेयरों में आया भूचाल 
शेयर मार्केट में गिरावट के बीच फार्मा कंपनियों के शेयर बिखरे हुए नजर आए और ज्यादा स्टॉक्स ने रेड जोन में कारोबार की शुरुआत की. बड़ी फार्मा कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट पर गौर करें तो…

फार्मा शेयर     गिरावट
Lupin Share     3%
Gland Pharma Share     3%
Aurbindo Pharma Share     2.80%
Alkem Share     2.50%
Zydus Share     2.30%
Cipla Share     2.10%
Glenmark Pharma Share     1.80%
Mankind Pharma Share     1.75%
Fortis Healthcare Share     1.50%
Sunpharma Share     1.20% 

क्यों बिखरे फार्मा कंपनियों के स्टॉक्स? 
Pharma Stocks में आई इस गिरावट के पीछे के कारणों की बात करें, तो इसका कनेक्शन सीधे तौर पर अमेरिका से जुड़ा हुआ है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं को लेकर टैरिफ बम फोड़ा है और अमेरिका में आयात की जाने वाली इन दवाओं पर 200% तक टैरिफ (Trump 200% Tariff Bomb) का ऐलान किया है। 

हालांकि, ट्रंप ने साफ किया है कि 1 अगस्त 2026 से दो साल तक इन सभी दवाओं पर टैरिफ शून्य (Zero Tariff) रहेगा और उसके बाद चरणबद्ध तरीके से एक साल 100 फीसदी और उसके बाद 200 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा. भले ही 2 Year Zero Tariff से राहत मिली है, लेकिन भारतीय दवा कंपनियों में दो साल बाद 200% टैरिफ का खौफ भी साफ दिखाई दिया है, जिसके चलते इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। 

 

Related Posts

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को झटका, शेयर बाजार में जबरदस्त रैली से निवेशक गदगद

मुंबई  अमेरिका के शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन बमबम नजर आए. दरअसल, US Stock Market डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद अचानक तूफानी तेजी पकड़े हुए दिखे. डाउ जोन्स ने…

Canva में 22% कर्मचारियों की छंटनी का फैसला, जानें नौकरी गंवाने वालों को क्या मिलेगा

 नई दिल्ली Canva में पहली बार बड़े लेवल की छंटनी का ऐलान कर दिया है. दरअसल, कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के बढ़ते खर्च और ऑटोमेशन के चलते कुछ बदलाव करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581