Apple के नए iPhone हो सकते हैं पहले से ज्यादा महंगे, लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी

 नई दिल्ली
   Apple ने अभी iPhone 18 Pro लॉन्च नहीं किया है, लेकिन इसके आने से पहले ही नए iPhone को लेकर कई बड़े दावे सामने आने लगे हैं. सितंबर में ऐपल इवेंट हो सकता है जिसमें कई iPhone 18 सीरीज के कई नए मॉडल्स लॉन्च होंगे। 

ताजा लीक के मुताबिक इस बार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत बढ़ सकती है. इसकी वजह नए हार्डवेयर और महंगे कंपोनेंट बताए जा रहे हैं. अगर यह लीक सही साबित होती है, तो भारत में भी नए आईफोन के लिए पहले से काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। 

गौरतलब है कि हाल ही में ऐपल ने आईफोन छोड़ कर अपने दूसरे हार्डवेयर प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई हैं. मैकबुक से लेकर Mac Mini की कीमतें 1 लाख रुपये तक बढ़ी हैं. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस लॉन्च में आईफोन भी महंगे कर सकती है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में ऐपल का नया A20 Pro चिप मिलेगा. यह कंपनी का पहला 2nm प्रोसेस पर बना प्रोसेसर हो सकता है. आसान भाषा में समझें तो यह चिप पहले के मुकाबले ज्यादा तेज होगी और कम बैटरी खर्च करेगी. इससे AI फीचर्स भी पहले से बेहतर चल सकते हैं। 

कैमरे में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. लीक के अनुसार iPhone 18 Pro में पहली बार वेरिएबल अपर्चर कैमरा दिया जा सकता है. इसका मतलब है कि कैमरा अलग-अलग रोशनी के हिसाब से खुद को एडजस्ट करेगा. इससे कम रोशनी में बेहतर फोटो और ज्यादा प्रोफेशनल शॉट लेने में मदद मिल सकती है। 

डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन डायनैमिक आइलैंड पहले से छोटा हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ऐपल फेस आईडी के कुछ हिस्सों को डिस्प्ले के नीचे देने की तैयारी कर रही है. इससे स्क्रीन पर ज्यादा जगह मिलेगी। 

बैटरी के मामले में भी अच्छी खबर है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि खासकर iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी मिल सकती है. इसके अलावा ऐपल का नया C2 मोडेम भी देखने को मिल सकता है, जिससे 5G और सैटेलाइट कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। 

सबसे ज्यादा चर्चा कीमत को लेकर हो रही है. काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए 2nm चिप, महंगी मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट की वजह से iPhone 18 Pro की लागत बढ़ रही है. इसी वजह से ऐपल कीमत में करीब 5,000 रुपये तक का इजाफा कर सकती है। 

गौरतलब है कि ऐपल सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर सकती है. हालांकि लॉन्च से पहले सामने आई सारी जानकारी सिर्फ लीक और रिपोर्ट्स पर बेस्ड है. असली फीचर्स और कीमत का खुलासा ऐपल के ऑफिशियल लॉन्च इवेंट में ही होगा। 

Related Posts

नोएल टाटा के बोर्ड से हटने की चर्चा तेज, टाटा स्टील से वोल्टास तक इन 6 कंपनियों पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली टाटा ग्रुप में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा 12 नवंबर को 70 साल के हो जाएंगे.…

करवा चौथ पर गहने खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, चांदी ₹2,600 गिरी; जानें आज के सोने-चांदी के ताजा भाव

इंदौर  अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व बैंक के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट में सोना 4050 डॉलर और चांदी 43…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581