PIP में जाना क्या नौकरी खतरे में पड़ने का संकेत होता है?

कॉर्पोरेट जगत में परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट प्लान (PIP) एक ऐसा शब्द है, जिसे सुनकर कई कर्मचारियों के मन में चिंता पैदा हो जाती है. कंपनियां इसका इस्तेमाल तब करती हैं, जब किसी कर्मचारी के प्रदर्शन में कमी दिखाई देती है और उसे सुधारने का औपचारिक मौका दिया जाता है. हालांकि, कई कर्मचारियों के बीच यह धारणा भी है कि PIP नौकरी जाने का संकेत हो सकता है. अक्सर जब किसी कर्मचारी को PIP पर डाला जाता है, तो उसे लगता है कि अब उसकी नौकरी खतरे में है. लेकिन क्या वास्तव में PIP का मतलब नौकरी जाना होता है? आखिर कंपनियां इसे क्यों लागू करती हैं और कर्मचारियों को इससे डर क्यों लगता है?

इसमें क्या बताती हैं कंपनी?
इसमें कंपनी कर्मचारी को बताती है कि
    उसके प्रदर्शन में कहां कमी है.
    किन लक्ष्यों को पूरा करना है.
    सुधार के लिए कितना समय दिया जाएगा.
    कंपनी किस आधार पर प्रदर्शन को मापेगी.

आमतौर पर PIP की अवधि 30, 60 या 90 दिनों की हो सकती है. हालांकि, यह कंपनी और स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

क्यों डरते हैं कर्मचारी?
कई कर्मचारियों को डर रहता है कि अगर वे PIP के दौरान अगर कोई सुधार नहीं होता है, तो कंपनी उनकी नौकरी खत्म कर सकती है.

इसके पीछे कुछ कारण हैं-
1. नौकरी जाने की आशंका
कई कंपनियों में PIP पूरा न होने पर कर्मचारी को नौकरी से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. इसी वजह से कर्मचारी इसे खतरे की घंटी मानते हैं.

2. करियर और मानसिक दबाव
PIP के दौरान कर्मचारियों पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ जाता है. उन्हें लगातार अपने काम की समीक्षा और फीडबैक से गुजरना पड़ता है.

3. प्रमोशन और अप्रेजल पर असर
कुछ कर्मचारियों को चिंता होती है कि PIP उनके भविष्य के प्रमोशन, सैलरी वृद्धि या कंपनी में उनकी छवि को प्रभावित कर सकता है.

क्या PIP मतलब होता है नौकरी जाना?
जरूरी नहीं. PIP का मकसद केवल कर्मचारी को हटाना नहीं होता. कई बार कंपनियां इसे कर्मचारियों को सुधारने और बेहतर प्रदर्शन करने का मौका देने के लिए भी लागू करती है. अगर कर्मचारी तय लक्ष्यों को पूरा करता है, मैनेजर के फीडबैक पर काम करता है, अपने प्रदर्शन में सुधार दिखाता है, तो वह PIP से सफलतापूर्वक बाहर आ सकता है.

Related Posts

धनतेरस पर बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

धनतेरस का त्योहार इस बार कुछ राशियों के लिए ज्योतिषीय लिहाज से भी खास माना जा रहा है.  ग्रहों की चाल से बनने वाले शुभ योगों का असर व्यक्ति के…

4 नवंबर को इन राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन, भोलेनाथ की कृपा से होगा लाभ

मेष राशि आज शाम तक कार्यों को पूरा करने के लिए आसान गोल्स बनाएं। पेमेंट करने से पहले बिल की दो बार जांच करें। आज के दिन सहकर्मियों से तारीफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581