बिहार में मानसून मेहरबान, बारिश से राहत लेकिन किऊल-भागलपुर रेल सेवा प्रभावित

 पटना
बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं किसान भी आसमान से हो रही बारिश से बेहद खुश हैं। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना से सटे भोजपुर जिले के कई हिस्सों में सोमवार की सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हालांकि, दिन चढ़ने के कुछ ही देर बाद पटना में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज पटना में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी।

पटनावासियों के लिए अच्छी बात यह है कि जिले में 21 जुलाई, 22 जुलाई, 23 जुलाई और 24 जुलाई को भी अलग-अलग हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। आज पटना में झमाझम बारिश हुई है। तेज बरिश में 50 मीटर तक दृश्यता घट गई थी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो-तीन घंटे में भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, कटिहार, पूर्णिया, और रोहतास जिलों के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात तथा बारिश के सााथ तेज-हवा चलेगी। इस दौरान हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

भारी बारिश से किऊल–भागलपुर रेलखंड ठप
इधर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण किऊल–भागलपुर रेलखंड पर सोमवार को रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया। कजरा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर करीब दो फीट पानी जमा हो जाने से सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया। इससे कई महत्वपूर्ण ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर घंटों तक खड़ी रहीं और हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, 22948 भागलपुर–सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे से अभयपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। वहीं जमालपुर–किऊल डीएमयू को धरहरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया, जबकि गया–जमालपुर पैसेंजर दशरथपुर स्टेशन पर घंटों तक खड़ी रही। अचानक ट्रेनों के रुक जाने से यात्रियों में बेचैनी बढ़ गई। कई यात्रियों की आगे की यात्रा प्रभावित हुई, जबकि जरूरी कार्यों से जा रहे लोगों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्टेशन परिसर में यात्री ट्रेन परिचालन सामान्य होने का इंतजार करते रहे। रेलवे प्रशासन ट्रैक पर जलस्तर कम होने और सुरक्षा जांच के बाद 10:14 मे ट्रेनों का परिचालन शुरू किया।स्टेशन प्रबंधक ललित कुमार ने यात्रियों से रेलवे की ओर से धैर्य बनाए रखने और आधिकारिक सूचना के अनुसार यात्रा करने की अपील की गई है।

बांका जिले में सुबह से हो रही बारिश
सोमवार की सुबह से बांका जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। पिछले कई दिनों से पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण धान की रोपनी प्रभावित हो रही थी, जिससे किसान चिंतित थे। सोमवार की बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त पानी जमा होने लगा है, जिससे रोपनी कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। किसानों ने बताया कि यदि अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर इसी तरह बारिश होती रही तो धान की खेती को काफी लाभ मिलेगा। कृषि विशेषज्ञों का भी मानना है कि समय पर हुई वर्षा खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी। बारिश शुरू होते ही कई गांवों में किसान परिवार खेतों की ओर निकल पड़े और रोपनी की तैयारी में जुट गए। इससे कृषि कार्यों में तेजी आने के साथ अच्छी पैदावार की उम्मीद भी बढ़ गई है

Related Posts

छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए बच्चों का बैंक खाता जरूरी, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

रांची   सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाना और उसका विवरण विद्यालय के अभिलेख में रखना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही सभी बच्चों का एकल या संयुक्त…

हरियाणा को मिलेगा दूसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 11 पिच और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी खेलों की तस्वीर

झज्जर वीरों की भूमि झज्जर अब खेल जगत के वैश्विक मानचित्र पर एक नया और स्वर्णिम अध्याय लिखने जा रही है। दिल्ली सीमा से सटे बादली क्षेत्र के ऐतिहासिक लोहट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581