सैमसंग ने अमेरिका में शुरू की छंटनी, हेडक्वॉर्टर्स शिफ्टिंग से प्रभावित कर्मचारी

सैमसंग ने अमेरिका में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब कंपनी अपने अमेरिकी हेडक्वॉर्टर्स को न्यू जर्सी से टेक्सास शिफ्ट कर रही है.

इस बदलाव का असर सबसे ज्यादा सैमसंग के मोबाइल, डिस्प्ले और दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस में काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ा है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अमेरिका के न्यू जर्सी ऑफिस में 739 पद इस बदलाव से प्रभावित हुए हैं. कंपनी का कहना है कि इनमें से कई कर्मचारियों को टेक्सास जाकर काम करने का विकल्प दिया गया है, जबकि कुछ कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर दी गई है.

इसके अलावा टेक्सास के प्लेनो ऑफिस में भी करीब 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है.  सैमसंग ने साफ किया है कि यह फैसला पूरी कंपनी में छंटनी करने के लिए नहीं लिया गया है.

कंपनी का कहना है कि वह अपने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के अमेरिकी मुख्यालय को टेक्सास ले जा रही है ताकि अलग-अलग टीमों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सके और कामकाज को ज्यादा आसान बनाया जा सके.

दरअसल सैमसंग पिछले कुछ समय से अपने बिजनेस में बड़े बदलाव कर रही है. कंपनी का सेमीकंडक्टर यानी चिप बिजनेस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से तेजी से बढ़ रहा है.

दूसरी तरफ मोबाइल, टीवी और दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस पर बढ़ती लागत और ऐपल के अलावा चीनी कंपनियों से कड़ी टक्कर का दबाव है. ऐसे में सैमसंग अपने खर्च कम करने और बिजनेस को नए तरीके से व्यवस्थित करने में जुटी है.

सैमसंग का अमेरिकी हेडक्वॉर्टर्स पहले न्यू जर्सी में था, लेकिन अब कंपनी इसे टेक्सास के Plano शहर में शिफ्ट कर रही है. टेक्सास में पहले से सैमसंग की कई बड़ी ऐक्टिविटीज चल रही हैं.

कंपनी का मानना है कि एक ही जगह पर अलग-अलग टीमों के आने से फैसले जल्दी होंगे और काम करने में आसानी होगी.

यह खबर ऐसे समय में आई है जब दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां अपने खर्च कम करने के लिए कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं. माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और दूसरी कंपनियां भी पिछले कुछ समय में बड़े स्तर पर छंटनी कर चुकी हैं.

अब सैमसंग का नाम भी उन कंपनियों की सूची में जुड़ गया है जो AI के दौर में अपने बिजनेस मॉडल को बदल रही हैं. हालांकि सैमसंग का कहना है कि जिन कर्मचारियों का रोल नए व्यवस्था में जरूरी है, उन्हें टेक्सास जाकर काम करने का मौका दिया जा रहा है. लेकिन जिन कर्मचारियों के लिए नई जगह जाना मुमकिन नहीं है या जिनके रोल खत्म हो गए हैं, उन्हें कंपनी छोड़ना पड़ रहा है.

Related Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

मेडिकल कॉलेजों में खाली रह गईं 2,000 MBBS सीटें, MCC ने जारी किया स्पेशल काउंसलिंग शेड्यूल

नई दिल्ली MCC NEET UG Special Stray Vacancy Round MBBS BDS BSC Nursing 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड के बाद भी देश भर में एमबीबीएस की करीब 2000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581