Apple बनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी, Nvidia को पीछे छोड़ हासिल किया खिताब

Apple ने एक बार फिर से एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है और अब वह दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी का खिताब हासिल कर चुकी है. इससे पहले यह खिताब Nvidia के पास था.

अप्रैल 2025 के बाद यह पहली बार है जब Apple मार्केट कैपिटलाइजेशन को लेकर नंबर 1 पॉजिशन पर पहुंच चुकी है.

इनवेस्टर्स अब AI बूम से हटकर अगले संभावनाओं की तलाश में लग चुके हैं और अपना दांव लगा रहे हैं, जिसका फायदा ऐपल को हो रहा है.  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को ऐपल का मार्केट कैप करीब 4.88 ट्रिलियन डॉलर रहा और Nvidia के शेयर 3.5% गिरने के बाद उसका मार्केट कैप लगभग 4.86 ट्रिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है. ये बदलाव टेक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

2025 से Nvidia के पास था खिताब
जून 2025 से Nvidia दुनिया की सबसे वैल्यूबल कंपनी थी. AI मॉडल और डेटा सेंटर में इस्तेमाल होने वाली चिप्स की भारी मांग थी, जिसकी वजह से एनवीडिया के शेयरों को रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचाया था.

ऐपल लंबे समय तक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की रेस में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और मेटा जैसी कंपनियों से भी पीछे देखा जाता था. अब लगता है कि इनवेस्टर्स का नजरिया बदल रहा है.

ऐपल को कैसे मिला फायदा?
ऐपल की वापसी ऐसे समय हुई है, जब निवेशक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि AI बूम के बाद सबसे ज्यादा कमाई किस कंपनी की होने वाली है. एनवीडिया की तुलना में ऐपल का बिजनेस मॉडल अलग है.

कंपनी  AI मॉडल या विशाल डेटा सेंटर बनाने पर मोटी रकम खर्च करने की जगह अपने डिवाइस और सर्विस ईकोसिस्टम के जरिए कमाई करना चाहती है.

ऐपल ने बीते महीने लॉन्च किया न्यू सिरी
ऐपल ने बीते महीन ही न्यू Siri को लॉन्च किया है, जिसमें AI फीचर्स को शामिल किया है. ऐपल का मानना है कि नया स्मार्ट Siri उसे AI स्टार्टअप्स और दूसरी बड़ी टेक कंपनियों की तुलना में ज्यादा बेहतर बनाएगी.

Nvidia भी मजबूत स्थिति में है
ऐपल भले ही दुनिया की सबसे वैल्यूबल कंपनी बन चुकी हो. ऐसे में एनवीडिया को कम नहीं आंकना चाहिए. एनवीडिया के GPU का इस्तेमाल पूरी दुनिया में Generative AI मॉडल को ट्रेन करने और चलाने के लिए किया जाता है, इसकी वजह से ये कंपनी अभी भी अच्छी पॉजिशन में है.

Related Posts

3 नवंबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ समाचार

मेष राशि आज के दिन ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। सही लाइफस्टाइल मेंटेन करने से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिश्ते को रोमांटिक बनाए…

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581