स्कूल बसों में CCTV-GPS समेत सभी मानकों की होगी पड़ताल, आरटीए करेगा कार्रवाई

 हिसार
नूंह स्थित गांव छछेड़ा के एक निजी स्कूल में सात साल की बच्ची के साथ मारपीट मामले में मानवाधिकार आयोग ने समस्त निजी स्कूलों की बसों की चेकिंग करने के आदेश दिए है। इसी कड़ी में जिले के 650 निजी स्कूलों की 2300 बसों की चेंकिंग की जाएगी।

इसके लिए जिले में 6 प्वाइंट बनाए गए है। पहले कड़ी में शनिवार को हिसार शहर के निजी स्कूलों की बसों को पुलिस लाइन हिसार में बुलाया गया है।

जहां आरटीए की विशेष टीमें स्कूली बसों की फिटनेस चेकिंग कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। खास बात है कि सरकार का जहां तेल बचाओ का नारा है तो दूसरी ओर उपरोक्त आदेश सरकार के ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। क्योंकि हिसार बस स्टैंड से लेकर पुलिस लाइन की दूरी 3.7 किलोमीटर दूर है। जिस कारण शहर के समस्त निजी स्कूलों की बसें उपरोक्त किलोमीटर दूरी तय कर पुलिस लाइन पहुंचेगी

यह है मामला
नूंह जिले के छछेड़ा गांव स्थित एक निजी विद्यालय की 7 वर्षीय बच्ची के साथ शिक्षक ने पिटाई कर दी। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के लिए जैसे ही स्कूल बस चालक से क्लिप मांगी गई तो बस में सीसीटीवी कैमरे ही नहीं मिले।

मानवाधिकार आयोग ने मामले की सुनवाई करते हुए प्रदेश स्तर पर समस्त निजी स्कूलों की बसों में मानक पूरे करने के आदेश दिए। साथ ही आरटीए को चेकिंग कर रिपोर्ट भेजने की हिदायतें जारी की।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से स्कूली बसों के लिए तय मानक

  •     स्कूल बसों का रंग पीला होना चाहिए
  •     बस के आगे और पीछे स्पष्ट रूप से स्कूल बस लिखा होना चाहिए।
  •     यदि बस किराए पर ली गई है, तो उस पर आन स्कूल ड्यूटी लिखा होना चाहिए
  •     बस पर स्कूल का नाम और टेलीफोन नंबर स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए
  •     खिड़कियों पर लोहे की ग्रिल और दरवाजे पर मजबूत लाक होने चाहिए।
  •     बच्चों के बैग रखने के लिए सीटों के नीचे जगह होनी चाहिए।
  •     बस में एक प्राथमिक चिकित्सा बाक्स और अग्निशमन यंत्र हमेशा मौजूद होना चाहिए।
  •     बसों में स्पीड गवर्नर लगा होना चाहिए
  •     जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य हैं।
  •     ड्राइवर के पास भारी वाहनों को चलाने का कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
  •     शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवर-स्पीडिंग या रेड लाइट जंप करने जैसे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का दोषी ड्राइवर नहीं रखा जा सकता।
  •     बस में स्कूल द्वारा नियुक्त एक योग्य अटैंडेंट का होना अनिवार्य है, जो बच्चों की सुरक्षा और उन्हें बस में चढ़ने-उतरने में मदद करें।

    स्कूली बसों के चेकिंग के आदेश दिए गए है। शनिवार से चेकिंग अभियान शुरू हो जाएगा। स्कूली बसों के मानकों को पूरा करना हर स्कूल प्रबंधन के लिए जरूरी होगा। अन्यथा स्कूली प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही मुख्यालय को रिपोर्ट कर दिया जाएगा।
    – संजय श्योराण, आरटीए, हिसार।

 

Related Posts

महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें

रायगढ़ महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि…

भोपाल में तेंदुए का सफल रेस्क्यू, रातभर कुएं में फंसे रहे वन्यजीव को सुरक्षित निकाला गया

भोपाल शिकार की तलाश में निकला एक नौजवान तेंदुआ मंगलवार रात बैरसिया के सागोनी जोरा गांव में किसान करण सिंह के खेत स्थित कुएं में जा गिरा। रातभर कुएं में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581