विदेशी तस्करों से जुड़े 4 आरोपी अमृतसर में दबोचे गए, 5.5 किलो हेरोइन और हथियार बरामद

अमृतसर 

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 5.557 किलोग्राम हेरोइन तथा दो पिस्तौलें बरामद की गईं। 

पंजाब के डीजीपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी तस्करों के संपर्क में थे। वे सीमा पार से हेरोइन और हथियारों की खेप प्राप्त करते थे, जिसे बाद में पंजाब और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित तस्करी गिरोह से जुड़ा है।

पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी एजेंसियां
इस मामले में अमृतसर के इस्लामाबाद और छेहरटा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और उनके विदेशी संपर्कों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके।

कई स्थानों पर छापेमारी भी की जा रही
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद हेरोइन और हथियारों से यह स्पष्ट होता है कि तस्कर पंजाब में नशे व अवैध हथियारों की आपूर्ति कर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उनसे मिली जानकारी के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

तस्करी नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि ऐसे गिरोहों को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने तक अभियान जारी रहेगा।

 

Related Posts

MP की लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है? बेटियों को कैसे मिलते हैं 1.43 लाख रुपये, जानें पूरी डिटेल

भोपाल  :मध्य प्रदेश की बड़ी आबादी के बीच बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने, उनके प्रति समाज की सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और बेटियों के शैक्षणिक और स्वास्थ्य स्तर…

पाइपलाइन बिछी, कनेक्शन भी मिले, फिर भी गैस नदारद; MP में 1.17 लाख PNG कनेक्शन बंद

भोपाल घर-घर पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पहुंचाने के सरकारी दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर सामने आया है। मध्य प्रदेश में कई परिवारों के घर तक पाइपलाइन पहुंची है,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581