चेन युफेई चोटिल, पीवी सिंधु ने जापान ओपन फाइनल का टिकट किया पक्का

नई दिल्ली
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है. 18 जुलाई (शनिवार) को विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में सिंधु ने चीन की चेन युफेई को 21-19, 15-10 से हराया. ओलंपिक चैम्पियन युफेई हैमस्ट्रिंग चोट के कारण यह मुकाबला पूरा नहीं कर सकीं और उन्हें कोर्ट छोड़ना पड़ा. इस जीत के साथ सिंधु ने चेन युफेई के खिलाफ लगातार पांच हार का सिलसिला भी खत्म कर दिया. अब फाइनल में उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा.

पीवी सिंधु ने अपने करियर में पहली बार जापान ओपन के फाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल तक कभी नहीं पहुंच सकी थीं. पीवी सिंधु का पिछला टूर फाइनल 2024 के सैयद मोदी इंटरनेशनल में था, जहां उन्होंने खिताब अपने नाम किया था.

मुकाबले की शुरुआत पीवी सिंधु के लिए आसान नहीं रही. चेन युफेई ने शुरुआती बढ़त बना ली थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए लगातार चार अंक जीते और स्कोर 10-5 कर दिया. ब्रेक तक सिंधु बढ़त बनाए रखने में सफल रहीं. ब्रेक के बाद युफेई ने वापसी की कोशिश की और दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबी एवं रोमांचक रैलियां देखने को मिलीं. एक समय स्कोर 19-19 की बराबरी पर पहुंच गया. लेकिन दबाव के क्षणों में सिंधु ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए लगातार दो अंक लेकर पहला गेम 21-19 से अपने नाम कर लिया.

दूसरे गेम में भी पीवी सिंधु ने आक्रामक शुरुआत की और 11-7 की बढ़त के साथ ब्रेक में गईं. इसके बाद भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी. दूसरी ओर, चेन युफेई हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझती नजर आईं. आखिरकार 15-10 के स्कोर पर उन्होंने मैच छोड़ने का फैसला किया और सिंधु फाइनल में पहुंच गईं.

जापान ओपन में पीवी सिंधु का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है. क्वार्टर फाइनल में उन्हें वॉकओवर मिला था, जिससे उन्हें आराम करने का मौका मिला. वहीं इससे पहले उन्होंने दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी हान यूए को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. अब उनकी नजरें लंबे समय बाद किसी बड़े BWF टूर खिताब पर होगी.

Related Posts

IPL 2027 से पहले CSK और SRH का बड़ा सौदा, खलील अहमद और नाथन एलिस की हुई अदला-बदली

नई दिल्ली आईपीएल के आगामी सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ा और दिलचस्प ट्रेड डील आधिकारिक रूप से पूरा हो गया है।…

29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार का धमाका, बिल पोंसफोर्ड का 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली घरेलू क्रिकेट में इस समय मिजोरम के 29 वर्षीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार अपने बल्ले से नया इतिहास रच रहे हैं। अपनी लगातार लंबी पारियों और निरंतरता से उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581