रिलायंस, टीसीएस की तेजी से भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद

नई दिल्ली
जहां ग्‍लोबल मार्केट से लेकर बाकी एशियाई बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली. भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्‍त उछाल आई. जोरदार खरीदारी के कारण सेंसेक्‍स 964.58 अंक या 1.25% चढ़कर 78,151.45 पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी 24,334.30 पर आ गया, जिसमें 261.55 या 1.09%  की तेजी देखने को मिली. वहीं निफ्टी बैंक में 939.15 अंक या 1.63% की तेजी रही, जिस कारण यह 58,521.40 पर पहुंच गया.

बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 6 शेयरों में गिरावट देखने को मिली और बाकी 24 शेयरों में तेजी रही. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज में 2.59 फीसदी की तेजी आई, टीसीएस में 3 फीसदी, टेक महिंद्रा में 4 फीसदी और आईसीआईसीआई, एसबीआई जैसे बैंकिंग शेयरों में 1 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी रही. इस तेजी के कारण ही शेयर बाजार में जबरदस्‍त रैली देखने को मिली.

हालांकि, बजाार में यह तेजी व्‍यापक नहीं रही, मिडकैप-स्‍मॉलकैप के शेयर संघर्ष करते हुए दिखाई दिए. निफ्टी मिडकैप 258.70 अंक या 0.41%  गिरकर 62,428.05 पर क्‍लोज हुआ. वहीं निफ्टी स्‍मॉलकैप 39.95 अंक या 0.21%टूटकर 19,296.30 पर बंद हुए. इस गिरावट के कारण ही निवेशकों की ज्‍यादा कमाई नहीं हो सकी.

उम्‍मीद के अनुसार कमाई नहीं
मिड और स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स में गिरावट के कारण ज्‍यादातर निवेशकों के पोर्टफोलियों, जिनमें लॉर्जकैप शेयरों का वेटेज कम था, में गिरावट देखने को मिली. बीएसई मार्केट कैप सिर्फ 32 हजार करोड़ रुपये ही बढ़ा, जो 480.86 लाख करोड़ रुपये पर क्‍लोज हुआ. इसका मतलब है कि निवेशकों के पोर्टफोलियो में 32 हजार करोड़ की बढ़ोतरी हुई.

IT और बैंकिंग शेयरों में जोरदार तेजी
रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के अलावा, आईटी और बैंकिंग शेयरों में भी जोरदार तेजी रही. आईटी सेक्‍टर 1.75 फीसदी चढ़ा, ऑटो सेक्‍टर में 1.24 फीसदी की तेजी रही और प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्‍स 2.12 फीसदी चढ़कर बंद हुआ. इन बड़े सेक्‍टर्स में उछाल के कारण शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई.

20 फीसदी तक उछले ये स्‍टॉक!
इस तेजी के बीच, कुछ शेयर 20 फीसदी तक चढ़कर कारोबार करते हुए दिखे. इसमें सबसे पहला नाम Relaxo Footwears था, जो 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ  439.95 रुपये पर बंद हुआ. eclerx services ltd के शेयर 12 फीसदी चढ़कर बंद हुए. Authum Investment & Infrastructure Ltd के शेयर में 10 फीसदी की तेजी रही. फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयरों में भी 10 फीसदी की तेजी रही. कल्‍याण ज्‍वैलर्स के शेयर में भी 5 फीसदी की तेजी रही. टेक महिंद्रा के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी रही है. Jio Financial में करीब 4 फीसदी की तेजी आई है.

Related Posts

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार दबाव में, शुरुआती तेजी के बाद धड़ाम हुए सेंसेक्स-निफ्टी

  मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआत सुस्त रही. पहले कारोबारी घंटे में बाजार में उतार-चढ़ाव रहा. शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई. निफ्टी 50…

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में बड़ा उलटफेर, Tata Punch EV बनी नंबर-1; जानें टाटा, महिंद्रा और MG का प्रदर्शन

मुंबई  सितंबर 2026 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार का खिताब Tata Punch EV के नाम रहा. AutoPunditz के अनुसार, कंपनी ने इस महीने डीलरशिप पर इसकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581