चौका नदी में मगरमच्छ का आतंक, बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

 लखीमपुर
यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में सनसनीज मामला सामने आया है। यहां नदी में नहा रहे एक लड़के को मगरमच्छ खींच ले गया। घटना के दूसरे दिन चौका नदी सकेथू पुल के पास डूबे बालक का सिर बरामद हुआ है। उसके धड़ का कोई सुराग नहीं लगा है। नदी में उसके धड़ की तलाश जारी है। बालक का सिर बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बरामद क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खीरी थाना क्षेत्र के गांव रौली निवासी 12 वर्षीय अनिकेत पुत्र रमेश बुधवार को चौका नदी में सकेथू पुल के पास बाकी बच्चों के साथ नहाने गया था। ग्रामीणों के अनुसार यहां पर बड़ी संख्या में मगरमच्छ है। बताया जाता है कि नहाते समय उसे मगरमच्छ खींच ले गया। किसी तरह घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। लेकिन बुधवार को प्रशासन ने इस घटना पर ध्यान नहीं दिया। गुरुवार की सुबह सोशल मीडिया से मिली जानकारी के बाद अधिकारी हरकत में आए और तहसीलदार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। बालक की तलाश में एनडीआरएफ और फ्लड पीएसी की टीम में लगाई गई। जो नदी में उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार की शाम सकेथू पुल के पास से बालक का सिर बरामद हुआ। उसका पूरा धड़ गायब है। आशंका जताई जा रही है कि उसे मगरमच्छों ने खा लिया है। हालांकि नदी में उसके धड़ की तलाश कराई जा रही है।

तलाश अभियान के दौरान ग्रामीण पर मगरमच्छ ने किया हमला
खीरी टाउन, संवाददाता। दक्षिण खीरी वन विभाग की शारदानगर रेंज के सकेथू बीट में ग्राम रौलिया के पास निकली चौका नदी में बालक अनिकेत पुत्र रमेश की तलाश पूरा दिन जारी रही। गुरुवार को बच्चे की तलाश में नदी में गया ग्रामीण रामसनेही पुत्र बदलू पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उन्हें मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए सीएचसी नकहा भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर मौजूद वनकर्मी एवं आसपास के लोगों ने सीएचसी नकहा भेजा।

कक्षा सात का छात्र था अनिकेत
बताते हैं कि रमेश का 12 साल का बेटा अनिकेत गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। बुधवार दोपहर को स्कूल से छुट्टी के बाद कई बच्चे नदी में नहाने गए थे। उसी समय यह हादसा हुआ है। रेंजर शारदा नगर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर क्षेत्रीय फॉरेस्टर सतीश कुमार एवं अशोक कुमार शुक्ला मौके पर गए हैं। गुरुवार को तहसीलदार सदर मुकेश वर्मा, नायब तहसीलदार,सुनील कुमार क्षेत्रीय लेखपाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा, एनडीआरएफ एवं फ्लड पीएससी की टीम मौके पर मौजूद रही।

Related Posts

गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान

रायपुर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही राज्यभर के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान अपनी मेहनत की उपज को बेचने के लिए…

धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इस बीच, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने धान खरीदी व्यवस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581