सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से, जानें पहले सोमवार की तारीख

सावन की शुरुआत इस बार 30 जुलाई से होने जा रही है और समापन 28 अगस्त को होगा. हिंदू धर्म में सावन एक बेहद पवित्र, खूबसूरत और उमंग से भरा महीना है. यह हिंदू पंचांग का पांचवां महीना होता है, जो आमतौर पर अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जुलाई-अगस्त के दौरान आता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. इस महीने में आने वाले सभी सोमवार (सावन सोमवार) का विशेष महत्व है. श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, और धतूरा चढ़ाते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माना जाता है कि इसी महीने में देवों और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ था. मंथन से निकले विष को पीकर सृष्टि की रक्षा करने वाले भगवान शिव का कंठ नीला पड़ गया था. विष की तपन को शांत करने के लिए सभी देवताओं ने उन पर जल चढ़ाया था, तभी से सावन में शिवजी का जलाभिषेक करने की परंपरा चली आ रही है. तो आइए जानते हैं कि सावन के पहला सोमवार कब पड़ेगा.

सावन के पहले सोमवार की तिथि
द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन का पहला सोमवार इस बार 3 अगस्त को है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन उत्तरभाद्रपद और रेवती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. इसके साथ ही सुकर्मा योग और धृति योग का अद्भुत संयोग बन रहा है, जिसे धार्मिक कार्यों और शिव साधना के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है.

ये रहेगा पूजा का मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 01 मिनट तक

प्रातः सन्ध्या: सुबह 04 बजकर 40 मिनट से लेकर 05 बजकर 44 मिनट तक

ऐसे करें सावन के पहले सोमवार पर पूजा

– सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजा घर में बैठकर व्रत का संकल्प लें.

– फिर, घर के मंदिर में या पास के शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर सबसे पहले गंगाजल चढ़ाएं. इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक करें और अंत में दोबारा शुद्ध जल चढ़ाएं.

– इसके बाद, शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं, इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत, सफेद फूल और मौली अर्पित करें.

– अंत में धूप-दीप जलाकर ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. शिव चालीसा का पाठ करें और अंत में कपूर से आरती करें. महादेव को ऋतु फल या सफेद मिठाई का भोग लगाएं.

कितने सावन सोमवार होंगे?
इस साल उत्तर भारत के अनुसार सावन में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं.
पहला सोमवार: 3 अगस्त 2026
दूसरा सोमवार: 10 अगस्त 2026
तीसरा सोमवार: 17 अगस्त 2026
चौथा सोमवार: 24 अगस्त 2026

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581